धर्म

आज का राशिफल (पंडित अशोक भारद्धाज)

मेष– आज जो भी फैसला लेंगे, उसमें सफलता मिलने के अच्छे योग हैं। अगर प्रॉपर्टी से संबंधित कोई खरीद-फरोख्त की योजना बना रहे हैं, तो आज इसके लिए समय अनुकूल है। घर के किसी सदस्य के करियर से जुड़ी शुभ सूचना मिलने से आप तनावमुक्त महसूस करेंगे।

वृष– भावनाओं की बजाय व्यावहारिक होकर अपने कामों को अंजाम दें। इससे आप सही फैसला लेने में सफल रहेंगे। कुछ महत्वपूर्ण लोगों के साथ मेलजोल बढ़ाने से आपको लाभदायक अनुबंध मिल सकते हैं। युवा वर्ग अपनी पढ़ाई और करियर के प्रति गंभीरता से प्रयासरत रहेंगे।

मिथुन– अपने कर्म पर विश्वास रखना और जल्दबाजी की बजाय शांति व धैर्य से काम करना आपके कार्यों को ज्यादा आसान बनाएगा। नजदीकी लोगों से मुलाकात फायदेमंद साबित होगी। परिवार के साथ वस्त्र और आभूषण जैसी खरीदारी में भी सुखद समय बीतेगा।

कर्क– अपने निजी कामों को लेकर मन में उत्साह रहेगा। फाइनेंस से जुड़े काम समय पर पूरे हो जाएंगे। संतान की तरफ से कोई शुभ समाचार मिलने से घर में खुशनुमा माहौल रहेगा। परिवार के साथ घूमने का कार्यक्रम भी बन सकता है।

सिंह– लाभदायक समय है। नई-नई योजनाएं दिमाग में आएंगी और रुके हुए काम भी गति पकड़ेंगे। किसी संबंधी के साथ मुलाकात मन को खुशी देगी। कोई खूबसूरत उपहार भी मिल सकता है। विदेश जाने के लिए चल रहे प्रयासों में कुछ फायदा होगा।

कन्या– अपनी योजनाओं को साकार करते समय इस बात का ध्यान रखें कि आपको अपनी मेहनत से ही अपनी महत्वाकांक्षाएं पूरी करनी होंगी। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग भी बना रहेगा। भाई-बहनों के आपसी संबंधों में मधुरता बढ़ेगी।

तुला– आपकी डेली रूटीन के काम सहजता से पूरे होते जाएंगे और करीबी लोगों का सहयोग भी रहेगा। निवेश से जुड़ी कोई योजना चल रही है, तो आज उसे अमल में ले आएं। अगर घर में आंतरिक परिवर्तन से जुड़ी कोई योजना बन रही है, तो इस समय ग्रह स्थितियां अनुकूल हैं।

वृश्चिक– दिन की शुरुआत में ही कई गतिविधियां आपकी प्रतीक्षा में रहेंगी और आप उन्हें बेहतरीन तरीके से व्यवस्थित भी कर लेंगे। सिर्फ भावुकता की बजाय चतुराई और विवेक से काम लें। बच्चे की किलकारी से जुड़ी शुभ सूचना मिलने से परिवार में उत्सव भरा माहौल रहेगा।

धनु– अनुभवी लोगों के सानिध्य और मार्गदर्शन में आपका कोई खास काम पूरा होगा। साथ ही आपके व्यक्तित्व में भी सकारात्मक परिवर्तन आएगा। आय का कोई रुका हुआ साधन आज शुरू हो सकता है। युवाओं को भविष्य से जुड़े किसी प्रयास में उचित सफलता मिलेगी।

मकर– आज का दिन कुछ राहत वाला रहेगा। मनोनुकूल परिणाम मिलने से थकान के बावजूद चुस्ती बनी रहेगी। फाइनेंस या निवेश से जुड़ी गतिविधियों पर भी ध्यान दें। घर में कोई मांगलिक काम से जुड़ी योजना बन सकती है। कोई रुका हुआ काम बन जाने से मन प्रसन्न रहेगा।

कुंभ– अपने डेली रूटीन के कामों की समीक्षा करें। इससे आपको आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। जिम्मेदारियों के प्रति संवेदनशीलता बनाए रखना आपके लिए सहायक रहेगा। किसी जरूरतमंद की मदद करनी पड़ सकती है और ऐसा करके आपको मानसिक सुकून ही मिलेगा।

मीन– आज के दिन कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन आप अपनी व्यवहार कुशलता और सूझबूझ से समाधान भी ढूंढ लेंगे। आप नई ऊर्जा के साथ अपने कामों पर ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। कोई कोर्ट केस से जुड़ी कार्यवाही चल रही है, तो उसका फैसला आपके पक्ष में होने की संभावना है।

EDITED BY- HARLEEN KAUR

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!