धर्म

आज का राशिफल (पंडित अशोक भारद्धाज)

मेष– आज लाभदायक यात्रा का प्रोग्राम बन सकता है। अपने कार्यों को योजना बनाकर पूरा करें। आपको कोई खास उपलब्धि मिल सकती है और अपनी काबिलियत दिखाने के मौके मिलेंगे।

वृष– दिन की शुरुआत में ही काम की रूपरेखा बना लें। पूरे आत्मविश्वास के साथ अपनी उपलब्धियों को हासिल करने के लिए परिश्रम करें। आपको निश्चित ही सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। सामाजिक गतिविधियों में सम्मान बना रहेगा।

मिथुन– इस समय मेहनत और व्यस्तता बनी रहेगी। आप अपने दृढ़ निश्चय से अपना लक्ष्य हासिल कर लेंगे। यह सपनों को साकार करने का समय है, इसलिए जमकर मेहनत करें। घर के रखरखाव पर भी ध्यान रहेगा।

कर्क– प्रॉपर्टी से संबंधित कोई बड़ा कार्य आज हो सकता है। युवाओं की प्रतियोगी परीक्षा का परिणाम उनके पक्ष में आएगा। कोई रुका हुआ आय का साधन भी पुनः शुरू होने के योग हैं।

सिंह– कोई पारिवारिक मसला चल रहा है, तो आज वह हल हो जाएगा। इस समय कोई भी निर्णय दिमाग से लें। रुकी हुई पेमेंट आने से आप मानसिक रूप से बहुत तनाव मुक्त महसूस करेंगे।

कन्या– रचनात्मक और धार्मिक कार्यों के प्रति रुझान रहेगा। किसी नजदीकी व्यक्ति की मदद करने से आपको आत्मिक खुशी मिलेगी। अगर कोर्ट केस संबंधी कोई कार्यवाही चल रही है, तो आज सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं।

तुला– बच्चे की किसी समस्या का समाधान मिलने से तनाव दूर होगा। आपकी कार्यकुशलता बढ़ेगी। घर में कोई मांगलिक आयोजन संपन्न हो सकता है। वरिष्ठ लोगों का मार्गदर्शन आपके लिए लाभदायक रहेगा।

वृश्चिक– दिन का आरंभ सुखद रहेगा और आप हर परिस्थिति में तालमेल बना लेंगे। व्यस्तता के बावजूद परिवार आपकी पहली प्राथमिकता रहेगी। आध्यात्मिक गतिविधियों में रुझान बढ़ेगा।

धनु– आज दिन का अधिकतर समय परिवार के साथ बीतेगा। सामाजिक गतिविधियों में आपका विशेष योगदान रहेगा। बड़ों के साथ वार्तालाप से महत्वपूर्ण जानकारियां मिलेंगी और निवेश की योजना भी बन सकती है।

मकर– मुश्किल समय में किसी अनुभवी का मार्गदर्शन वरदान साबित होगा। कोई भी कार्य करने से पहले उसकी रूपरेखा बना लें, इससे नुकसान से बचेंगे। बच्चों से संबंधित समस्या का समाधान मिलने से चिंता दूर होगी।

कुंभ– आज कई तरह की गतिविधियों में आपका मन लगेगा। किसी भी कार्य को करने से पहले उसके अच्छे-बुरे पहलुओं पर विचार कर लें। सावधानी बरतने से चीजें आपके पक्ष में सुचारू रूप से पूरी होंगी।

मीन– परिवार की व्यवस्था सुधारने के लिए कुछ योजनाओं पर चर्चा होगी। भाइयों के साथ चल रही गलतफहमियां दूर होंगी और रिश्तों में मधुरता आएगी। पिछले कुछ समय से चल रही परेशानियां हल होंगी।

 

EDITED BY- HARLEEN KAUR

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!