आज का राशिफल (पंडित अशोक भारद्धाज)

मेष– व्यस्तता भरी दिनचर्या रहेगी। आज का अधिकतर समय घर-परिवार से जुड़े कामों में बीतेगा। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। घर के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद और स्नेह बना रहेगा।
वृष– कुछ नई गतिविधियों पर आपका ध्यान केंद्रित होगा और उसके सकारात्मक परिणाम भी सामने आएंगे। इन दिनों आप अपने स्वभाव में सकारात्मक बदलाव ला रहे हैं, इसलिए परिवार और रिश्तेदारों के बीच आपकी अच्छी छवि बन रही है।
मिथुन– भूमि या वाहन से जुड़ा ऋण लेने की स्थिति बने, तो चिंता न करें। जल्दी ही ऋण चुकता होने के योग हैं। उधार दिया पैसा वापस मिलने की भी संभावना है। पढ़ाई कर रहे बच्चों को प्रोफेशनल पढ़ाई में सफलता मिलेगी।
कर्क– दूसरे कामों के साथ अपने व्यक्तिगत कामों पर भी ध्यान दें। रुके हुए काम बन जाएंगे। इससे मन प्रसन्न रहेगा और ऊर्जा बनी रहेगी। पैतृक संपत्ति या वसीयत से जुड़े मामले हल हो सकते हैं। घर में धार्मिक आयोजन से सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी।
सिंह– आज आपके कई काम पूरे होंगे। अपने लिए सोचें और अपने हित के काम करें। सावधानी से लिया गया निर्णय निकट भविष्य में लाभ देगा। धार्मिक गतिविधियों में भी रुचि रहेगी।
कन्या– कन्या राशि के लिए उन्नति का समय है। काम के हर पहलू पर विचार करके आगे बढ़ें। छोटे लाभ के अवसर बने रहेंगे। परिवार का सहयोग आपका मनोबल बढ़ाएगा।
तुला– धन और प्रतिष्ठा का समय बना हुआ है। संपर्कों को और मजबूत करें, इन्हीं से लाभ मिलेगा। आध्यात्मिक गतिविधियों में समय देने से मानसिक सुकून मिलेगा।
वृश्चिक– फोन और ईमेल से शुभ समाचार मिल सकता है। इससे आप सकारात्मक और ऊर्जावान महसूस करेंगे। खास कामों को निपटाने के प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक गतिविधियों में योगदान से मान-सम्मान बढ़ेगा।
धनु– आज का दिन मनचाहे परिणाम दे सकता है। योजनाएं सफल होती दिखेंगी। आप खुद को भावनात्मक रूप से मजबूत महसूस करेंगे। व्यक्तित्व में निखार आएगा। घर के वरिष्ठों का सहयोग और आशीर्वाद योजनाओं को बल देगा।
मकर– आपके प्रयासों से रुके कामों में गति आएगी। भावुकता के बजाय समझदारी और विवेक से काम लेना आपके लिए ज्यादा लाभकारी रहेगा। निजी कामों के साथ अन्य गतिविधियों पर ध्यान देने से कार्य क्षमता बढ़ेगी।
कुंभ– पारिवारिक मामलों में आपके विचारों को महत्व मिलेगा। मीडिया और संपर्कों से नई जानकारी मिलेगी, जो फायदेमंद रहेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत करने का प्रयास काफी हद तक सफल होगा।
मीन– लक्ष्य पर एकाग्र रहें और नए कामों में रुचि लें। इससे कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा। फिजूल खर्च रोकने से फाइनेंस की समस्या घटेगी। मित्रों के साथ गेट-टूगेदर का कार्यक्रम बन सकता है।
EDITED BY- HARLEEN KAUR




