आज का राशिफल (पंडित अशोक भारद्धाज)

मेष– आपने किसी खास कार्य को लेकर संकल्प लिया है, तो आज उस पर काम करने का अनुकूल समय है। प्रकृति का साथ मिलेगा। कोई महत्वपूर्ण समाचार मिल सकता है और भावनात्मक रूप से आप सशक्त महसूस करेंगे।
वृष– लाभकारी समय चल रहा है, इसका सही उपयोग करें। परिवार के साथ घर की सुख-सुविधा से जुड़ी गतिविधियों में अच्छा समय बीतेगा। किसी काम को नया रूप देने के लिए रचनात्मक तरीके अपनाएंगे और सफलता मिलेगी।
मिथुन– चुनौतियों को स्वीकार करना उन्नति के रास्ते खोलेगा। पूरी ऊर्जा के साथ काम पर ध्यान दें। प्रॉपर्टी का कोई मामला सुलझ सकता है। रुकी पेमेंट मिलने की उम्मीद है।
कर्क– आज का दिन महिलाओं के लिए विशेष रूप से अच्छा रह सकता है। परिवार की जिम्मेदारियों को समझदारी से निभाएंगे तो घर में खुशहाली बनेगी। छुपी प्रतिभा को पहचान मिलेगी। मांगलिक कार्य की योजना भी बन सकती है।
सिंह– आज रूटीन से हटकर कुछ खास करने की इच्छा रहेगी। समस्या आए तो घबराएं नहीं, समाधान खोजें। मकान या जमीन से जुडे रुके काम आगे बढ़ सकते हैं। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी।
कन्या– वरिष्ठों के मार्गदर्शन से कोई खास काम पूरा होगा और फाइनेंस से जुड़ी समस्या का हल मिलेगा। नजदीकी संबंधी से मतभेद दूर होंगे और घर में सुकून रहेगा।
तुला– आत्मविश्वास मजबूत रहेगा और काम समय पर पूरे होंगे। परिवार से जुडे महत्वपूर्ण निर्णय में वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। मनोरंजक यात्रा का प्लान बन सकता है।
वृश्चिक– आपकी योग्यता से ऐसे सकारात्मक परिणाम मिलेंगे, जिनसे परिवार और रिश्तेदारों में मान-सम्मान बढ़ेगा। योजनाओं को सही तरीके से लागू करना आपके लिए लाभकारी रहेगा।
धनु– ग्रह स्थिति अनुकूल है। लंबे समय से रुका काम आज पूरा हो सकता है। समझदारी और सही आचरण नुकसान को भी फायदे में बदल सकता है। लेनदेन से लाभ होगा।
मकर– कोई समस्या हल होने से दिन अच्छा बीतेगा। युवाओं को इंटरव्यू में सफलता की उम्मीद है। घर के रखरखाव पर विचार होगा और काम शुरू हो सकता है।
कुंभ– परिवार से जुडे महत्वपूर्ण फैसले लेने पड सकते हैं, जो सकारात्मक परिणाम देंगे। पुराने गिले-शिकवे दूर करने का समय है। परिवार के किसी सदस्य की उपलब्धि से खुशी रहेगी।
मीन– दिन सामान्य रहेगा। घरेलू मामलों को सुलझाने में किसी शुभचिंतक की सलाह मदद करेगी। योजनाबद्ध और एकाग्र रहने से रुके काम आगे बढ़ेंगे। विरोधी पक्ष का रुख बदल सकता है। मेहमानों की आवाजाही से माहौल अच्छा रहेगा।
EDITED BY- HARLEEN KAUR




