आज का राशिफल (पंडित अशोक भारद्धाज)

मेष– सक्रियता बनाए रखना आपके कार्यों में गति लाएगा। पठन-पाठन में भी समय व्यतीत होगा। विद्यार्थी वर्ग भी व्यर्थ की बातों से ध्यान हटाकर अपने अध्ययन के प्रति जागृत रहेंगे। रिश्तेदारों से चल रहे किसी पुराने मतभेद का निपटारा भी किसी की मध्यस्थता से हल हो जाएगा।
वृष– कोई नया संपर्क बनेगा, जो लाभदायक भी रहेगा। आपका रहन-सहन तथा बोलचाल का तरीका दूसरों को आपकी तरफ आकर्षित करेगा। खासतौर पर महिलाओं के लिए आज का दिन उपलब्धि भरा रहेगा तथा वे हर परिस्थिति में उचित सामंजस्य बनाकर रखेंगी।
मिथुन– दिनचर्या व्यवस्थित रहने से मन प्रफुल्लित रहेगा। धर्म-कर्म से जुड़ी गतिविधियों में भी रुचि बढेगी। कुछ समय बड़े बुजुर्गों तथा वरिष्ठ व्यक्तियों के अनुभवों को आत्मसात करना आपको नई दिशा देगा। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई को लेकर चल रही समस्या का समाधान पा लेंगे।
कर्क– आज किसी विशेष प्रयोजन को लेकर खास यात्रा हो सकती है और इसके दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी भी मिलेगी। संतान की किसी सकारात्मक गतिविधि से मन प्रफुल्लित रहेगा। सामाजिक दायरा बढेगा। किसी मित्र की परेशानी में उसकी सहायता करना आपको आत्मिक खुशी प्रदान करेगा।
सिंह– पिछले कुछ समय से जिन कार्यों में रुकावट आ रही थी, आज वे सहज और आसान तरीके से हल हो सकते हैं। सिर्फ जल्दबाजी की बजाय शांतिपूर्ण तरीके से काम निपटाने की कोशिश करें। खास लोगों से मेल-मुलाकात फायदेमंद रहेगी।
कन्या– आपके काम के प्रति एकाग्रता बनी रहेगी और कुछ विशिष्ट व्यक्तियों का सहयोग आपके लिए लाभदायक परिस्थितियां बनाएगा। ग्रह गोचर आपके पक्ष में है। परंतु समय का भरपूर सदुपयोग आपकी कार्य क्षमता पर भी निर्भर करता है।
तुला– घर के वरिष्ठ लोगों का मार्गदर्शन आपके लिए आशीर्वाद रहेगा। आप अपनी क्षमता के अनुसार कार्य को अंजाम देने में सफल रहेंगे। अपने अंदर सकारात्मकता और खुशी महसूस करने के लिए कुछ समय आध्यात्मिक गतिविधियों में भी व्यतीत करना जरूरी है।
वृश्चिक– आज दिन की शुरुआत बहुत सुकून भरी रहेगी। आत्म-अवलोकन में भी समय व्यतीत होगा। अगर किसी पॉलिसी में पूंजी निवेश करने का या कोई नया काम करने का विचार है, तो वह योजनाबद्ध तरीके से संपन्न हो जाएगा। किसी समारोह में जाने का भी अवसर मिलेगा।
धनु– स्वास्थ्य में सुधार महसूस होने से प्रफुल्लित और ऊर्जावान महसूस करेंगे तथा अपने कार्यों में भी ध्यान लगेगा। रुका हुआ कोई आय का स्रोत शुरू होने से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। विद्यार्थी अपने किसी प्रोजेक्ट को पूरा करने में सफल रहेंगे।
मकर– आज दिन बहुत सुखद व्यतीत होगा। विदेश रह रहे किसी परिजन से शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। सायंकाल किसी सामाजिक समारोह में सम्मिलित होने का निमंत्रण मिलेगा। प्रोफेशनल स्टडी के लिए प्रयासरत युवाओं को शुभ सूचना मिलने की संभावना है।
कुंभ– आप जिस कार्य के प्रति प्रयत्नशील हैं, आज उसमें उम्मीद से ज्यादा सफलता मिल सकती है। धर्म तथा अध्यात्म के प्रति विश्वास आपके अंदर शांति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करेगा। संतान के प्रति भी आप अपना दायित्व बखूबी निभाएंगे।
मीन– दिन कुछ मिले-जुले प्रभाव वाला रहेगा। सोचे हुए कार्य पूरे करने के लिए मेहनत करनी पड़ेगी, लेकिन सफलता भी मिलेगी। नजदीकी संबंधियों और मित्रों से मेल-मिलाप होगा। किसी की सलाह पर भरोसा करने की बजाय खुद के निर्णय लेना ज्यादा फायदेमंद साबित होगा।
EDITED BY- HARLEEN KAUR




