आज का राशिफल (पंडित अशोक भारद्धाज)

मेष– पारिवारिक जिम्मेदारियां निभाने में आपका पूरा सहयोग रहेगा। अनुभवी लोगों के मार्गदर्शन से आर्थिक स्थिति मजबूत करने की योजनाएं बनेंगी। परिवार में विवाह संबंधी चर्चा भी आगे बढ़ सकती है।
वृष– दिनभर सक्रियता बनी रहेगी। बड़ों का आशीर्वाद और सलाह आपके लिए लाभकारी रहेगी। घर में धार्मिक कार्य या पूजा पाठ का योग है। वित्तीय काम समय पर पूरे करने से राहत मिलेगी।
मिथुन– आज आप थोड़ा रिलैक्स मूड में रहेंगे। किसी करीबी के यहां जाने का निमंत्रण मिल सकता है। परिवार के साथ सुकून और मनोरंजन का अच्छा समय मिलेगा। संतान से जुड़ी शुभ सूचना मन प्रसन्न करेगी।
कर्क– आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है, जिसे आप अच्छी तरह निभाएंगे। रिश्तेदारों के साथ पुराने गिले शिकवे दूर होंगे। आत्मचिंतन से समस्याओं का समाधान मिलेगा।
सिंह– आज कुछ अच्छी घटनाएं होंगी। आप अपनी प्राथमिकताओं पर फोकस रख पाएंगे। सकारात्मक सोच से कामों में सामंजस्य बना रहेगा। जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, लेकिन आप उन्हें निभाने में सक्षम रहेंगे।
कन्या– आज मेहनत ज्यादा रहेगी, लेकिन परिणाम भी अच्छे मिलेंगे। बातचीत और फैसलों में भावनाओं से ज्यादा तर्क काम आएगा। पुराना उधार वापस मिलने की संभावना है।
तुला– पिछले समय की प्रतिकूलताओं में अब सुधार दिखेगा। परिवार के साथ संवाद से किसी खास मुद्दे का हल निकलेगा। भाइयों और रिश्तेदारों के विवाद में सुलह का रास्ता बन सकता है।
वृश्चिक– भविष्य की योजना पर काम शुरू हो सकता है। करीबी संबंधियों की मदद और उनकी समस्या सुलझाने में आपकी भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी। धार्मिक या सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिलेगा।
धनु– भावनाओं में बहने के बजाय विवेक से फैसले लेंगे तो परिस्थितियां आपके पक्ष में होंगी। पुरानी समस्या का हल मिलने से राहत मिलेगी। संतान के करियर या पढ़ाई से जुड़ी चिंता कम होगी।
मकर– गुरुजन और मित्रों के सहयोग से आप कठिन परिस्थिति भी समझदारी से संभाल लेंगे। जनसंपर्क का दायरा बढ़ेगा। युवाओं को प्रतियोगी तैयारी में अच्छा मार्गदर्शन मिलेगा।
कुंभ– वरिष्ठों का मार्गदर्शन मिलेगा। पुरानी समस्या का समाधान मिलने से राहत महसूस होगी। करीबी लोगों से रिश्ते मजबूत होंगे। संतान की उपलब्धि से खुशी मिलेगी।
मीन– असफलता से घबराने के बजाय मेहनत बढ़ाने से लक्ष्य के करीब पहुंचेंगे। आत्मविश्वास और ऊर्जा बनी रहेगी। संतान के भविष्य से जुड़े प्रयासों में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।
EDITED BY- HARLEEN KAUR




