आज का राशिफल (पंडित अशोक भारद्धाज)

मेष– आपकी वाकपटुता और काम करने की शैली से लोग प्रभावित होंगे। प्रयासों से कोई विशेष उद्देश्य भी पूरा होगा। दौड़-धूप की अधिकता भी आप पर हावी नहीं होगी। आर्थिक स्थिति को और मजबूत करने के लिए समय बहुत अच्छा है।
वृष– आज किसी खास मुद्दे पर बातचीत होगी और उसके सकारात्मक नतीजे सामने आएंगे। महिलाएं घर और प्रोफेशन दोनों जगह अच्छा सामंजस्य बनाए रखेंगी। विदेश जाने की कोशिश कर रहे युवाओं को खुशखबरी मिल सकती है।
मिथुन– आज आपका कोई विशेष काम बनने वाला है। मीडिया या इंटरनेट के माध्यम से महत्वपूर्ण सूचना मिलेगी, जिस पर ध्यान देना लाभप्रद रहेगा। इस बेहतरीन समय का सही सदुपयोग करें। अविवाहित लोगों के लिए अच्छे रिश्ते का प्रस्ताव आ सकता है।
कर्क– मित्रों और रिश्तेदारों से मिलने के अवसर बनेंगे। रुकावटों के बावजूद आप महत्वपूर्ण काम निपटाने में सक्षम रहेंगे। पिछले कुछ समय से चल रहा विवाद किसी की मध्यस्थता से हल हो सकता है।
सिंह– आज कोई छुपी बात सामने आ सकती है, जिससे आप किसी परेशानी से बच जाएंगे। स्त्री वर्ग के लिए दिन खास लाभदायक है। घर के अलावा अन्य कामों में भी उनका योगदान रहेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा।
कन्या– शुभचिंतकों की सलाह आपके लिए वरदान साबित होगी। स्थान परिवर्तन की योजना है तो उसे आगे बढ़ाने का अनुकूल समय है। घर के किसी सदस्य की उपलब्धि से उत्सव जैसा माहौल रहेगा। आध्यात्मिक कार्यों में समय देने से मानसिक शांति मिलेगी।
तुला– घर के सुधार और रखरखाव को लेकर योजनाएं बनेंगी और जल्दी लागू भी होंगी। जनसंपर्क का दायरा बढ़ेगा। घर-परिवार की जिम्मेदारियां आप अच्छी तरह निभा लेंगे। पुराने मतभेद भी सुलझ सकते हैं।
वृश्चिक– संबंधियों से मिलना और पुराने रिश्ते ताजा करना लाभकारी रहेगा। विचारों का आदान-प्रदान होगा और कई समाधान निकलेंगे। युवा साहस और हिम्मत से मुश्किल काम भी आसानी से पूरा कर लेंगे।
धनु– दिन मिले-जुले प्रभाव वाला रहेगा। जिन कामों में पिछले समय से बाधाएं थीं, वे आज सहज तरीके से हल हो सकते हैं। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में समय दें। इससे मानसिक शांति बनी रहेगी।
मकर- कोई भी काम शुरू करने से पहले पूरी योजना बनाएं और सोच सकारात्मक रखें। इससे नई दिशा मिलेगी। घर में बदलाव की योजना बन रही है तो वास्तु के नियमों का पालन करें।
कुंभ– आज सुखद समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा और व्यक्तिगत कार्यों पर ध्यान बढ़ेगा। अन्य विषयों पर भी नया ज्ञान मिलेगा। प्रॉपर्टी या वाहन खरीदने की योजना है तो आज उसे आगे बढ़ाने का अनुकूल समय है।
मीन– ग्रह स्थिति अनुकूल है, लेकिन समय का सही उपयोग आपकी कार्यक्षमता पर निर्भर करेगा। आज का दिन खास तौर पर महिलाओं के लिए अनुकूल है। काम के प्रति सजगता उन्हें सफलता देगी। धन प्राप्ति का रुका साधन फिर शुरू हो सकता है।
EDITED BY- HARLEEN KAUR




