धर्म

आज का राशिफल (पंडित अशोक भारद्धाज)

मेष आज बहुत ही व्यस्ततापूर्ण तथा लाभकारी दिन है। अपने उद्देश्यों पर पूरा ध्यान दें। अवश्य ही सफलता मिलेगी। घर के रखरखाव तथा साज-सज्जा संबंधी कार्यों में भी खुशनुमा समय व्यतीत होगा।

वृष– संतुलित दिनचर्या रखना आपको व्यवस्थित होने में मदद करेगा। अपने उद्देश्यों पर ध्यान केंद्रित रखें। दौड़-धूप की अधिकता रहेगी, परंतु कार्य की सफलता आपकी थकान को दूर कर देगी। प्रभावशाली तथा अनुभवी लोगों का भी सानिध्य मिलेगा।

मिथुन– परिस्थितियां आपके नियंत्रण में रहेंगी। संपत्ति से जुड़े रुके हुए काम आगे बढ़ने की संभावना है। कोर्ट-कचहरी के मामले में किसी की सहायता मिल सकती है। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी तथा कुछ नया करने में आपकी दिलचस्पी बढ़ेगी।

कर्क– कुछ वक्त अपने लिए भी निकालें। इससे ऊर्जा बनी रहेगी और इसका असर आपके काम और परिवार दोनों पर सकारात्मक पड़ेगा। अपनों के साथ समय व्यतीत करना संबंधों को और अधिक मजबूत करेगा।

सिंह– आर्थिक योजना में निवेश करने का अनुकूल समय है। आज ऐसी गतिविधियों में समय दें, जहां समान सोच वाले लोगों से मिलने का भी मौका मिले। घर की व्यवस्था से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण कार्य संपन्न होंगे। लोकप्रियता के साथ-साथ जनसंपर्क का दायरा भी बढ़ेगा।

कन्या– आज आपके खास काम मन मुताबिक तरीके से बनने वाले हैं, इसलिए मेहनत में कोई कमी ना करें। रोचक तथा ज्ञानवर्धक साहित्य पढ़ने में समय देने से मानसिक सुकून और शांति रहेगी। संपत्ति से जुड़े काम बनने की भी संभावना है।

तुला– किसी कार्य के लिए किए गए अथक प्रयासों के शुभ परिणाम मिलने वाले हैं और आप अपने अंदर अद्भुत आत्मविश्वास व आत्मबल महसूस करेंगे। मानसिक शांति और मनोबल के लिए कुछ समय एकांत या आध्यात्मिक स्थल पर जरूर लगाएं।

वृश्चिक– दिन की शुरुआत में ही कोई अच्छी खबर मिलेगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। आप अपने व्यक्तिगत कार्यों के प्रति सजग और गंभीर रहेंगे तथा मन मुताबिक परिणाम भी हासिल होंगे। घर में सुख-सुविधा से जुड़ी किसी महंगी वस्तु की खरीदारी संभव है।

धनु– अनुकूल ग्रह स्थिति है। आप अपने कार्य को नया रूप देने के लिए अधिक रचनात्मक तरीके अपनाएंगे और सफलता भी मिलेगी। खर्च के साथ आय में भी वृद्धि होने से आर्थिक व्यवस्था बेहतर रहेगी। मनोरंजन संबंधी कार्यक्रम बनेंगे।

मकर– अपनी किसी नकारात्मक बात को छोड़ने का संकल्प करें। इससे मनोबल और आत्मविश्वास बढ़ेगा। घर के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद और स्नेह बना रहेगा। उधार दिए हुए पैसे की वापसी होने से चिंता दूर होगी।

कुंभ– सफलतादायक समय है। किसी की सलाह आपके लिए वरदान साबित होगी और आप अपने अंदर नई ऊर्जा महसूस करेंगे। आपको अपनी बात रखने का मौका मिलेगा। विद्यार्थियों और युवाओं का अध्ययन व करियर पर फोकस रहेगा।

मीन– आज आपका कोई कार्य सिद्ध होने वाला है, इसलिए भरपूर मेहनत करें। आध्यात्मिक गतिविधियों में समय देने से आत्मिक शांति मिलेगी। अगर परिवर्तन की योजना है, तो आज काम बनने की संभावना है।

EDITED BY- HARLEEN KAUR

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!