आज का राशिफल (पंडित अशोक भारद्धाज)

मेष– अनुकूल स्थिति बन रही है। काफी समय से जिस लक्ष्य के प्रति आप प्रयासरत थे, आज उसे हासिल करने में सक्षम रहेंगे। अधिकतर काम सुचारू रूप से संपन्न होंगे, जिससे अपनी कार्य क्षमता पर गर्व महसूस करेंगे। निर्णय लेने की क्षमता बेहतर रहेगी और समय का प्रबंधन भी सही बना रहेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी और मन में संतोष का भाव बना रहेगा।
वृष– परिवार के साथ किसी नजदीकी संबंधी के यहां जाने का विचार बनेगा और मेल-मिलाप बढ़ेगा। यदि किसी महत्वपूर्ण कार्य पर पैसा लगाने की सोच रहे हैं, तो योजना बनाकर समय पर निर्णय लें। घर में साज-सज्जा या सुधार से जुड़ी कोई योजना भी बन सकती है। रुके कामों में गति आएगी और घरेलू व्यवस्था बेहतर होगी।
मिथुन– कोई रुका हुआ कार्य हल हो जाने से मन शांत और प्रसन्न रहेगा। तनाव भरी दिनचर्या से राहत पाने के लिए कुछ समय अपनी रुचि से जुड़े कामों में जरूर लगाएं, इससे ऊर्जा लौटेगी। धार्मिक प्रवृत्ति के लोगों से मुलाकात संबल देगी और मन स्थिर रहेगा। विदेश से संबंधित कोई अच्छा समाचार या अवसर मिल सकता है।
कर्क– योजनाबद्ध तरीके से कार्यों को संपन्न करना आपको सफलता देगा। आपका ध्यान व्यक्तिगत और पारिवारिक गतिविधियों पर केंद्रित रहेगा, जिससे घर की व्यवस्था बेहतर होगी। वरिष्ठ सदस्यों से आशीर्वाद स्वरूप कोई उपहार या प्रोत्साहन मिल सकता है। पुराने कामों को निपटाने का भी अच्छा समय है।
सिंह– आज अचानक कोई महत्वपूर्ण समाचार प्राप्त हो सकता है। किसी राजनैतिक या प्रभावशाली व्यक्ति के माध्यम से आपको लाभ या उपलब्धि मिलने की संभावना है। अपनी योग्यता और मेहनत कार्यों में लगा दें, निश्चित ही सफलता मिलेगी। आत्मविश्वास बढ़ेगा और नेतृत्व क्षमता उभरकर आएगी।
कन्या– आज दिन का अधिकतर समय दूसरों की मदद में व्यतीत हो सकता है और ऐसा करके आपको सुकून मिलेगा। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति में खर्चे बढ़ेंगे, लेकिन अपनों की खुशी देखकर संतुष्टि अनुभव होगी। विद्यार्थियों और युवाओं को किसी प्रोजेक्ट में बेहतरीन सफलता मिलने की उम्मीद है। जिम्मेदारी निभाने से मान-सम्मान भी बढ़ेगा।
तुला– आज लोगों के साथ मेल-मुलाकात के अवसर बनेंगे और किसी विशेष मुद्दे पर लाभदायक विचार-विमर्श होगा। सही व्यक्ति से संपर्क भविष्य में काम आएगा। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में समय देने से मानसिक शांति और ऊर्जा बनी रहेगी। पुराने अधूरे कामों पर भी फोकस कर पाएंगे।
वृश्चिक– दिन शानदार व्यतीत होगा। कोई ऐसा कार्य बन सकता है, जिसका आप काफी समय से इंतजार कर रहे थे, इसलिए तैयारी पूरी रखें। घर की सुख-सुविधाओं से जुड़ी जरूरतें पूरी करने में आपका विशेष प्रयास रहेगा। युवा वर्ग भी अपने भविष्य को लेकर अधिक मेहनत करेंगे और परिणाम अनुकूल रहेंगे।
धनु– आसपास का व्यवस्थित वातावरण आपको सकारात्मक रखेगा। योग और मेडिटेशन के प्रति बढ़ती रुचि व्यक्तित्व में अच्छा परिवर्तन ला रही है और आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। आप अपनी गतिविधियों को अधिक स्पष्टता के साथ क्रियान्वित कर पाएंगे। दिनचर्या सुधरने से काम की गुणवत्ता बेहतर होगी।
मकर– दिन की शुरुआत में ही महत्वपूर्ण कार्यों की रूपरेखा बना लें। नई गतिविधियां शुरू करने का समय अनुकूल है, लेकिन योजना स्पष्ट रखें। संपर्क सूत्रों और मित्रों से मेल-मुलाकात लाभदायक रहेगी। विवाह योग्य लोगों के लिए किसी अच्छे रिश्ते से जुड़ी बातचीत आगे बढ़ सकती है। मेहनत का परिणाम मिलने के संकेत हैं।
कुंभ– घर में खास मेहमानों के आने से व्यस्तता बनी रहेगी, फिर भी आप अपनी दिनचर्या से कुछ समय सुकून और मौज-मस्ती के लिए निकाल पाएंगे। संतान की तरफ से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। सामाजिक रूप से सम्मान बढ़ेगा और घर का माहौल सकारात्मक रहेगा।
मीन– जोखिम भरे कामों पर फोकस न करने से आप कई समस्याओं से बच जाएंगे और महत्वपूर्ण कार्यों पर ध्यान दे पाएंगे। किसी भी विषम परिस्थिति में आत्मविश्वास बनाए रखना आपके विघ्नों को दूर करेगा। इस समय की गई जरूरी यात्रा सार्थक परिणाम दे सकती है और काम आगे बढ़ेगा। संयम से लिए गए निर्णय आपको लाभ देंगे।
EDITED BY- HARLEEN KAUR




