आज का राशिफल (पंडित अशोक भारद्धाज)

मेष– ग्रह स्थिति आपके पक्ष में है। आज आपको अपने प्रयासों के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे, इसलिए अपनी पूरी ऊर्जा कार्यों पर लगाएं। आर्थिक योजनाओं को आगे बढ़ाने का यह उचित समय है। निवेश से जुड़ी गतिविधियों पर भी पूरा ध्यान रखें।
वृष– समय लाभकारी है। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी और आप जीवनशैली को और उन्नत करने का प्रयास करेंगे। महिलाएं घरेलू काम सहजता से पूरा कर पाएंगी, साथ ही व्यक्तिगत कार्यों पर भी ध्यान रहेगा।
मिथुन– पैतृक संपत्ति का कोई मामला अटका है, तो आज आपसी सामंजस्य से हल निकालने की कोशिश करें, सफलता मिल सकती है। दिया हुआ उधार या अटका पैसा वापस मिलने की संभावना है। आपके सहज और अच्छे स्वभाव से लोग आकर्षित होंगे।
कर्क– योजनाबद्ध कार्य समय पर पूरे हो जाएंगे। अध्ययनरत युवाओं के लिए समय सफलता देने वाला है। ऑनलाइन प्रतिस्पर्धा में जरूर शामिल हों। लगातार प्रयास और सकारात्मक सोच आपको नई दिशा देंगे।
सिंह– दिनचर्या मिले-जुले प्रभाव वाली रहेगी। चुनौतियों को स्वीकार करना उन्नति के मार्ग खोलेगा। सहयोगियों की मदद से कामयाबी मिलेगी। सामाजिक गतिविधियों में योगदान रखें, इससे नए संपर्क बनेंगे।
कन्या– कई गतिविधियों और जिम्मेदारियों में व्यस्त रहेंगे। परिवार का सहयोग लाभदायक रहेगा। विदेश से किसी व्यक्ति की महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है, उस पर गंभीरता से विचार करें।
तुला– तय काम समय पर पूरे हो जाएंगे। आध्यात्मिक और रुचि वाली गतिविधियों में आस्था बढ़ेगी। दिनचर्या में बदलाव लाने का प्रयास सफल रहेगा। घर के किसी अविवाहित सदस्य के लिए अच्छा रिश्ता आ सकता है।
वृश्चिक– दिन की शुरुआत में जिम्मेदारियां अधिक रहेंगी, लेकिन कई काम हल भी हो जाएंगे। योजनाओं को अमल में लाने का अच्छा समय है। किसी खास व्यक्ति की वजह से शाम सुहावनी रहेगी। आय के साधन बढ़ने से खर्चों की परेशानी नहीं होगी।
धनु– दिन की शुरुआत में थोड़ी उलझन रहेगी, लेकिन आप उसे सहजता से संभाल लेंगे। भावनाओं में आकर निर्णय न लें। व्यावहारिक होकर निर्णय करेंगे तो सफलता मिलेगी। शाम को परिजन से कोई लाभदायक जानकारी मिल सकती है।
मकर– स्वाभिमान बनाए रखें। इससे मनोबल बढ़ेगा और आप अन्य कामों पर भी ध्यान दे पाएंगे। नई जानकारियां मिलेंगी। गृहणियां खुद को साबित करने में सफल रहेंगी। विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता मिलेगी।
कुंभ– दिन हंसी-खुशी बीतेगा। युवाओं को महत्वपूर्ण उपलब्धि मिल सकती है। भूमि से जुड़ी गतिविधि में निवेश की योजना है तो दिन अनुकूल है। संतान पक्ष से सुखद समाचार मिल सकता है।
मीन– पुरानी योजना को आगे बढ़ाने का समय अनुकूल है। बुजुर्गों का आशीर्वाद और स्नेह बना रहेगा। लंबे समय से चल रही दुविधा दूर होने से सुकून मिलेगा। किसी धार्मिक स्थल पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है।
EDITED BY- HARLEEN KAUR




