धर्म

आज का राशिफल (पंडित अशोक भारद्धाज)

मेष– किसी खास काम के लिए बनाई गई योजना आज आगे बढ़ सकती है। बीच में कुछ दिक्कतें आएंगी, लेकिन उनके हल भी साथ-साथ मिलते जाएंगे। आपका सकारात्मक नजरिया आपके व्यक्तित्व को और बेहतर बनाएगा।

वृष– आज का दिन काफी सुखद रह सकता है। यदि कोई फैसला लेने जा रहे हैं, तो बेवजह देर न करें। सही समय पर लिया गया निर्णय फायदा देगा। अनुभवी लोगों से मिलने का मौका मिलेगा और कई अच्छी गतिविधियों में व्यस्तता बनी रहेगी।

मिथुन– अपने दृढ़ निश्चय और मेहनत से आप किसी खास काम को पूरा करने में सफल रहेंगे। किसी राजनीतिक या प्रभावशाली व्यक्ति की मदद भी मिल सकती है। विद्यार्थियों और युवाओं को पढ़ाई तथा करियर से जुड़ी समस्या का हल मिलने से राहत रहेगी।

कर्क– सही समय पर सही फैसला लेना आज बहुत जरूरी है। सावधानी से काम करेंगे तो धीरे-धीरे आपकी गतिविधियां मनमाफिक चलने लगेंगी। करियर से जुड़ी किसी समस्या का हल मिलने से युवाओं में उत्साह बना रहेगा। आत्मविश्वास भी व्यक्तित्व को निखारेगा।

सिंह– यह समय अपनी योग्यता और क्षमता को जगाने का है। काम अधिक रहेगा, लेकिन आप पूरे मन और ऊर्जा से उसे पूरा कर पाएंगे। रुकी हुई पेमेंट या उधार दिया पैसा वापस पाने की कोशिश में सफलता मिल सकती है।

कन्या– योजनाबद्ध तरीके से काम करना और सकारात्मक सोच रखना आज सही फैसला लेने में मदद करेगा। यदि कहीं पैसा उधार दिया है, तो उसके वापस मिलने की अच्छी संभावना है। महिलाओं के लिए दिन खास रूप से शुभ रहेगा।

तुला– आपकी मेहनत और प्रयास से कोई समस्या हल हो सकती है, जिससे आप अपने निजी कामों पर भी ध्यान दे पाएंगे। यदि प्रापर्टी से जुड़ा कोई फैसला लेने जा रहे हैं, तो आज उस पर गंभीरता से विचार करें। सफलता के अच्छे योग हैं।

वृश्चिक– इस समय ग्रह स्थिति आपके पक्ष में है। सामाजिक गतिविधियों से जुड़ने का मौका मिलेगा। लक्ष्य पर फोकस बनाए रखेंगे तो सफलता मिलेगी। सूझबूझ और विवेक से काम करेंगे तो अधिकतर स्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। माता-पिता का ध्यान रखना और उनका सम्मान करना आपको मन से संतोष देगा।

धनु– आज दिन भर काफी व्यस्तता रहेगी, लेकिन मनमाफिक परिणाम मिलने से थकान हावी नहीं होगी। कोई रुकी हुई पेमेंट मिलने से आर्थिक समस्या काफी हद तक सुलझ सकती है। विद्यार्थियों को नौकरी से जुड़े इंटरव्यू में सफलता के योग हैं।

मकर- दिन सुखद और व्यवस्थित रहेगा। बस सही समय पर सही फैसला लेने की जरूरत है। अपने लक्ष्य को पाने के लिए लगातार मेहनत करें, सफलता जरूर मिलेगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई और प्रतियोगिता से जुड़े कामों में मनमाफिक सफलता मिल सकती है।

कुंभ– समय अनुकूल है। रुके हुए कामों में गति आएगी और किसी भरोसेमंद व्यक्ति पर विश्वास करना फायदेमंद साबित होगा। पिछली गलतियों से सीख लेकर काम करने का तरीका सुधारेंगे, तो सफलता मिलेगी। कोई शुभ समाचार मिलने से मन को राहत और खुशी मिलेगी।

मीन– समय लाभदायक है। थोड़ी मेहनत से ही मनमाफिक सफलता मिल सकती है और आत्मविश्वास भी बढेगा। आर्थिक योजनाएं सफल होंगी। घर के लिए कोई कीमती वस्तु खरीदी जा सकती है। घर के नवीनीकरण या रखरखाव की योजना आगे बढ़ाने के लिए समय अच्छा है।

EDITED BY- HARLEEN KAUR

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!