आज का राशिफल (पंडित अशोक भारद्धाज)

मेष– घर में मांगलिक काम की योजना बन सकती है। अचानक शुभ समाचार मिलने से मन खुश रहेगा। यात्रा के योग हैं, जिससे कमाई बढ़ाने का अच्छा अवसर मिल सकता है।
वृष– किसी खास काम में किए प्रयास सफल हो सकते हैं। कोई भी निर्णय लेने से पहले विचार-विमर्श जरूर करें। रुका पैसा मिल सकता है, जिससे घर की देखरेख से जुड़े काम आगे बढ़ेंगे। धार्मिक आयोजन का कार्यक्रम भी बन सकता है।
मिथुन– सक्रिय और सकारात्मक रहकर आप दिनचर्या व्यवस्थित कर लेंगे। सामाजिक गतिविधियों में समय जाएगा और महत्वपूर्ण लोगों से संपर्क बनेंगे। रुका आय का स्रोत शुरू हो सकता है।
कर्क- लक्ष्य के लिए की गई मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में समय बीतेगा। विद्यार्थियों को रिसर्च और विज्ञान जैसे क्षेत्रों में सफलता मिल सकती है।
सिंह– आज आप खुद को अधिक सकारात्मक महसूस करेंगे। आपका रहन-सहन और बोलचाल लोगों को प्रभावित करेगा। युवाओं को प्रतियोगिता में सफलता मिल सकती है। निजी काम से यात्रा हो सकती है।
कन्या– जरूरी काम समय पर पूरे होंगे तो राहत मिलेगी। भविष्य की योजना बनाने के लिए अच्छा समय है। शुरुआत में कुछ दिक्कतें रहेंगी, पर मित्र से सलाह लेने पर समाधान मिलेगा। युवा परिवार की मदद से बड़ा फैसला ले सकते हैं।
तुला– मुश्किल समय में भरोसेमंद व्यक्ति की सलाह से समस्या सुलझेगी। घर में धार्मिक आयोजन की योजना बन सकती है। पिछली गलतियों से सीखकर आप काम करने का तरीका बेहतर करेंगे।
वृश्चिक– रिश्तेदारी से जुड़े कामों में व्यस्तता रहेगी और आपकी राय को महत्व मिलेगा। मनचाही पेमेंट मिलने से आर्थिक स्थिति सुधरेगी। घर के रखरखाव की चीजों की खरीदारी का योग है।
धनु– नए संपर्क बनेंगे और मन को खुशी मिलेगी। पुरानी मेहनत का परिणाम आज मिल सकता है। रुकावटों के बावजूद जरूरी काम पूरे होंगे।
मकर– पुश्तैनी जमीन-जायदाद का रुका काम आगे बढ़ सकता है। घर में मांगलिक काम की योजना बनेगी और रिश्तों में मिठास आएगी। रुके सरकारी काम का हल भी निकल सकता है।
कुंभ– नया वाहन लेने की योजना है तो आगे बढ़ सकती है। उधार दिया पैसा वापस मिलने से आर्थिक परेशानी कम होगी। संतान पक्ष से खुशखबरी मिल सकती है। परिवार के साथ डिनर का कार्यक्रम बन सकता है।
मीन– फंसा हुआ या उधार दिया पैसा वापस मिलने की उम्मीद है। अनुभवी लोगों से मुलाकात होगी। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों से मन को शांति मिलेगी। आपका साफ और सिद्धांत वाला नजरिया सम्मान दिला सकता है।
EDITED BY- HARLEEN KAUR



