धर्म

आज का राशिफल (पंडित अशोक भारद्धाज)

मेष– किसी मित्र के मार्गदर्शन से लंबे समय से चली आ रही चिंता और तनाव में राहत मिलेगी। भाइयों के साथ संबंध मधुर रखने से घर के माहौल में सुखद बदलाव आएगा। संतान की किसी उपलब्धि से जुड़ी शुभ सूचना मिलने से मन को सुकून मिलेगा। आज आपका मन पहले से ज्यादा संतुलित और आश्वस्त रहेगा।

वृष– आज सपने साकार करने का दिन है। लंबे समय से दिया गया उधार वापस मिल सकता है। खुद को अपडेट रखने के लिए नई टेक्नोलॉजी से जुड़ी जानकारी मिलेगी। विद्यार्थी और युवा अपने भविष्य की योजनाओं को आगे बढ़ाने का अच्छा मौका पाएंगे। आज आत्मविश्वास और व्यवहारिक सोच आपका साथ देगी।

मिथुन– आर्थिक स्थिति को लेकर आज का दिन सकारात्मक रहेगा। आप अपने काम दक्षता से पूरे कर पाएंगे। सिर्फ भावनाओं में बहने के बजाय व्यवहारिक रहें और भाग्य से ज्यादा कर्म पर भरोसा रखें। बच्चे की किलकारी या संतान सुख से जुड़ी शुभ सूचना मिलने पर घर में उत्सव जैसा माहौल रहेगा।

कर्क– आज कोई शुभ समाचार मिलने से परिवार में प्रसन्नता का माहौल रहेगा। आप कुछ खास फैसले लेंगे, जो निकट भविष्य में बहुत फायदेमंद साबित होंगे। युवाओं के लिए कोई उपलब्धि इंतजार कर रही है, इसलिए समय का सही उपयोग करना जरूरी है।

सिंह– समय मेहनत और परिश्रम का है, लेकिन उसका अच्छा फल भी मिलेगा। इसलिए तनाव न लें और कुछ समय आत्ममंथन में जरूर लगाएं। बदलते माहौल के अनुसार आपने जो नीतियां बनाई हैं, उनमें सफलता मिल सकती है। आज आपके धैर्य और समझदारी का फायदा मिलेगा।

कन्या– अपनी रोजमर्रा की गतिविधियों में कुछ नयापन लाएं। इससे माहौल सुखद बनेगा। कुछ समय से चल रही चिंता या तनाव से राहत मिलेगी। इस समय अतिरिक्त आय के योग भी बन रहे हैं। स्त्री वर्ग हर क्षेत्र में व्यवस्था बनाए रखने में सक्षम रहेगा

तुला– वाहन या कोई कीमती वस्तु खरीदने का विचार है, तो दिन शुभ है। युवाओं को करियर से जुड़ा मार्गदर्शन मिलेगा और विद्यार्थी पढ़ाई के प्रति सजग रहेंगे। मेहमाननवाजी में भी अच्छा समय बीतेगा। आज का दिन उपयोगी फैसलों और खुशहाल माहौल का संकेत दे रहा है।

वृश्चिक– आज कोई खास बात सीखने को मिलेगी, जिससे आपका मनोबल बढ़ेगा। वरिष्ठ और अनुभवी लोगों के अनुभवों से आपको जीवन की कई समस्याओं का सही मार्गदर्शन मिलेगा। व्यस्तता के बावजूद मित्रों और रिश्तेदारों से संपर्क बनाए रखना संबंधों में मधुरता रखेगा

धनु– वर्तमान ग्रह स्थिति अनुकूल है। संतान पक्ष की ओर से कोई शुभ समाचार मिलेगा। धार्मिक और आध्यात्मिक कामों में आपका खास रुझान रहेगा, जिससे भीतर शांति और ऊर्जा महसूस होगी। अपने लिए भी खरीदारी करने का मन बनेगा।

मकर– दीर्घकालीन विषयों पर विचार होगा और आपका शांत रवैया लक्ष्य तक पहुंचने में मदद करेगा। बच्चे भी अनुशासित रहकर पढ़ाई पर ध्यान देंगे। शॉपिंग आदि में भी सुखद समय बीतेगा। आज धैर्य और संतुलन आपके पक्ष में रहेंगे।

कुंभ– इस समय ग्रह स्थिति आपके व्यक्तित्व को और प्रभावशाली बना रही है। उधार दिया पैसा वापस मिलने की उम्मीद है। धार्मिक या आध्यात्मिक गतिविधियों में समय बिताने से आप बहुत सकारात्मक महसूस करेंगे। विवाह योग्य लोगों के लिए खुशखबरी मिल सकती है।

मीन– आज का दिन लाभदायक रहेगा। भाई या पिता समान किसी व्यक्ति के मार्गदर्शन में आपका कोई काम सुलझ जाएगा, जिससे आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। बच्चों की शिक्षा से जुड़ी कुछ लाभदायक योजनाएं पूरी होंगी। इससे बच्चों का आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।

EDITED BY- HARLEEN KAUR

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!