धर्म

आज का राशिफल (पंडित अशोक भारद्धाज)

मेष– आप अपने पारिवारिक और व्यवसायिक दायित्वों को निभाने में काफी हद तक सफल रहेंगे। इससे मानसिक सुकून और आत्मविश्वास बना रहेगा। कोई सरकारी मामला अटका हुआ है, तो आज किसी की मदद से उसके हल होने की बेहतर संभावना है।

वृष– संयमित व्यवहार और विनम्रता से आप अपना कोई काम निकलवाने में सफल रहेंगे। खुद को अपडेट करने का समय है। कोई नया कोर्स भी शुरू कर सकते हैं। रुका हुआ या अटका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। संबंधियों के सहयोग से कई समस्याओं का हल भी मिलेगा।

मिथुन– अनुकूल समय है। आपका उदार और सहज स्वभाव ही आपकी सफलता का कारण बनेगा। कोई पारिवारिक मसला हल होने से घर का वातावरण सुकून और शांति वाला रहेगा। बच्चे भी अनुशासन में रहेंगे। किसी की मदद करके आपको सुकून मिलेगा।

कर्क– आज दिन सामान्य रहेगा। आपके काम समय पर पूरे हो जाएंगे, लेकिन इसके लिए आपको ज्यादा मेहनत करनी होगी। कोई पारिवारिक मसला हल होने से घर का वातावरण सुकून और शांति भरा रहेगा। आज यात्रा का प्रोग्राम था, तो उसे स्थगित करना आपको राहत देगा।

सिंह– नई योजनाओं और कामों के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। यह आपके लिए लाभदायक साबित होगी। उन्नति के नए अवसर भी मिलेंगे। संतान की तरफ से कोई शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। परिवार के किसी सदस्य के विवाह से संबंधित अच्छा प्रस्ताव आने की संभावना है।

कन्या– कहीं पैसा उधार दिया हुआ है, तो आज प्रयास करने पर वापस मिल सकता है। कोई खास काम मन मुताबिक तरीके से पूरा होने से सुकून रहेगा। ज्ञान बढ़ाने वाले और रोचक साहित्य को पढ़ने में भी समय बीतेगा। घर के वरिष्ठ लोगों द्वारा कोई उपहार भी मिल सकता है।

तुला– आज का दिन खुशहाली भरा रहेगा। तनाव से खुद को दूर रखें। इससे आप बेहतर तरीके से फैसला ले पाएंगे। कुछ समय से जिन कामों में रुकावटें आ रही थीं, वे किसी के सहयोग से आसानी से हल हो सकती हैं। समाज और सोसाइटी में आपका मान-सम्मान बना रहेगा।

वृश्चिक– अनुभवी और सकारात्मक लोगों के अनुभव आपके लिए सहायक रहेंगे। विपरीत परिस्थितियों में समाधान ढूंढने की क्षमता भी मिलेगी। आय के साधनों में वृद्धि होगी। संतान के भविष्य को लेकर बनाई गई योजनाओं को पूरा करने के लिए किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन मिलेगा।

धनु– आज घर में किसी न किसी काम को लेकर चल रही व्यस्तता आपको थका देगी, लेकिन इस मेहनत का परिणाम मन मुताबिक ही मिलेगा। किसी समारोह में शामिल होने का निमंत्रण मिलेगा। आपसी मेलजोल से सभी को खुशी भी मिलेगी।

मकर– आज सोच-विचार और आत्म निरीक्षण करने का समय है। किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात आपके लिए वरदान साबित होगी। अगर स्थान परिवर्तन से जुड़ी कोई योजना बन रही है, तो उसके लिए अनुकूल समय है। संतान से संबंधित कोई शुभ समाचार मिलने से सुकून रहेगा।

कुंभ– अपने संपर्कों को और मजबूत करने से कुछ सहायता मिलेगी। पिछले कुछ समय से चल रही किसी चिंता का समाधान होगा। जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण आपके विचारों और आत्मबल को मजबूत करेगा। किसी मूल्यवान वस्तु की खरीदारी भी संभव है।

मीन– मीन राशि के लोगों के लिए अनुकूल ग्रह स्थिति बन रही है। किसी भी विपरीत परिस्थिति में आपको कहीं न कहीं से मदद मिलेगी। कुछ नए अनुभव भी हासिल होंगे। संतान पक्ष की शिक्षा या पढ़ाई से संबंधित संतोषजनक परिणाम मिलने से मन में सुकून और खुशी रहेगी।

EDITED BY- HARLEEN KAUR

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!