धर्म

आज का राशिफल (पंडित अशोक भारद्धाज)

मेष– बातचीत के जरिए विवादित मुद्दों को सुलझाने की कोशिश सफल रहेगी। आज किसी मित्र या रिश्तेदार की सलाह आपके लिए महत्वपूर्ण रास्ता खोल सकती है। परिवार के साथ मनोरंजन संबंधी गतिविधियों में भी समय बीतेगा। बड़े-बुजुर्गों का मार्गदर्शन बना रहेगा।

वृष– लोगों की परवाह करने की बजाय अपने काम पर ध्यान दें, सफलता मिलेगी। आज किसी पुराने मित्र से मुलाकात कई समस्याओं का समाधान दे सकती है। मानसिक सुकून के लिए धार्मिक और आध्यात्मिक कामों में भी समय बिताएंगे।

मिथुन– अपनी पिछली गलतियों से सीख लेकर वर्तमान को बेहतर बनाना आपको सफलता देगा। करीबी संबंधियों से मुलाकात होगी। सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं में आपके योगदान और निष्ठा की वजह से मान-सम्मान और यश बढ़ेगा।

कर्क– किसी भी काम को शुरू करने से पहले उसकी रूपरेखा जरूर बना लें। इससे काम समय पर पूरे होते जाएंगे। आप अपने कर्म और पुरुषार्थ से कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। संतान के भविष्य से जुड़ा कोई जरूरी काम पूरा होने से बहुत सुकून और राहत मिलेगी।

सिंह- मित्रों से मुलाकात आर्थिक लाभ की स्थितियां बनाएगी। ऑनलाइन गोष्ठी या सेमिनार में शामिल होने का मौका मिले, तो गंवाएं नहीं। आपके विचारों को महत्व मिलेगा। तरक्की के नए रास्ते भी सामने आ सकते हैं।

कन्या– बेहतरीन समय है। हाथ में आए किसी भी अवसर को गंवाएं नहीं। व्यवस्थित रहने से घर और व्यवसाय, दोनों जगह अच्छा तालमेल बना रहेगा। आध्यात्मिक कामों में समय बिताने से अपने अंदर भरपूर सकारात्मक ऊर्जा महसूस करेंगे।

तुला– पारिवारिक गतिविधियों में सही व्यवस्था बनाए रखने में आपकी खास भूमिका रहेगी। मान-प्रतिष्ठा बनी रहेगी। किसी खास व्यक्ति या फोन के माध्यम से कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है, जो आगे चलकर फायदेमंद साबित होगी।

वृश्चिक– खुश हो जाइए, आज आपकी कोई मनोकामना पूरी हो सकती है। किसी भी काम को सही जानकारी के साथ करेंगे, तो जल्दी ही लक्ष्य हासिल कर लेंगे। घर से जुड़ी जिम्मेदारियों को निभाने में आपका खास प्रयास और योगदान रहेगा।

धनु– अपने निजी जीवन से जुड़ा फैसला लेने का अनुकूल समय है। लाभदायक समय बना हुआ है। दिनचर्या में कुछ सकारात्मक बदलाव करेंगे। आपके नेतृत्व में कोई विशेष काम पूरा होगा। बच्चों की किसी अच्छी गतिविधि से आप गर्व महसूस करेंगे।

मकर– अपनी जिम्मेदारियों को बोझ न समझकर दिल से निभाएंगे, तो अच्छे परिणाम मिलेंगे। घर के नवीनीकरण या बदलाव की योजना बन रही है, तो वास्तु विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इससे घर में सकारात्मकता बढ़ेगी।

कुंभ– दोपहर बाद का समय बहुत अनुकूल रहेगा, इसलिए दिन की शुरुआत में ही अपनी दिनचर्या की रूपरेखा बना लें। अपने राजनीतिक संबंधों को और मजबूत करें। ये संबंध आपके लिए तरक्की देने वाले साबित हो सकते हैं। कुछ नए मुद्दों पर सकारात्मक बातचीत होगी।

मीन– किसी नए काम की शुरुआत बहुत सुखद रहेगी और परिवार का सहयोग भी मिलेगा। अपनी व्यस्त दिनचर्या से हटकर कुछ नए कामों और ज्ञानवर्धक बातों को सीखने में भी समय बीतेगा। अपनी किसी कल्पना को हकीकत में बदलने का अच्छा मौका है।

EDITED BY- HARLEEN KAUR

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!