धर्म

अप्रैल में कब है हनुमान जयंती?

जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

हिंदू धर्म में हनुमान जयंती का विशेष महत्व माना जाता है। यह पावन पर्व भगवान हनुमान के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। हर वर्ष यह चैत्र मास की पूर्णिमा तिथि को आता है, लेकिन इस बार तारीख को लेकर लोगों में थोड़ी असमंजस की स्थिति बनी हुई है कि आखिर यह पर्व 1 अप्रैल को है या 2 अप्रैल को।

कब है हनुमान जयंती 2026?

पंचांग के अनुसार, इस साल हनुमान जयंती 2 अप्रैल 2026, गुरुवार को मनाई जाएगी। पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 1 अप्रैल 2026 को सुबह 07:06 बजे से हो रही है, जबकि इसका समापन 2 अप्रैल को सुबह 07:41 बजे होगा। उदय तिथि के आधार पर यह पर्व 2 अप्रैल को ही मनाना शुभ माना गया है।

पूजा के लिए शुभ मुहूर्त

हनुमान जयंती पर पूजा करने के लिए कई शुभ समय बताए गए हैं:-

ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 04:38 से 05:24 तक

प्रातः सन्ध्या: 05:01 से 06:10 तक

अभिजित मुहूर्त: दोपहर 12:00 से 12:50 तक

विजय मुहूर्त: दोपहर 02:30 से 03:20 तक

गोधूलि मुहूर्त: शाम 06:38 से 07:01 तक

सायाह्न सन्ध्या: 06:39 से 07:48 तक

अमृत काल: 11:18 से 12:59 तक

कैसे करें पूजा?

हनुमान जयंती के दिन भक्तों को सुबह जल्दी उठकर स्नान करना चाहिए और स्वच्छ या लाल वस्त्र धारण करने चाहिए। इसके बाद पूजा स्थल पर एक चौकी रखकर उस पर लाल या सफेद कपड़ा बिछाएं और भगवान हनुमान की प्रतिमा या तस्वीर स्थापित करें।

घी का दीपक जलाकर अगरबत्ती अर्पित करें और भगवान को फूल व माला चढ़ाएं। इसके बाद सिंदूर, चंदन और चमेली का तेल अर्पित करें। भोग में लड्डू और पंचामृत चढ़ाना शुभ माना जाता है। अंत में हनुमान चालीसा का पाठ और आरती जरूर करें।

मान्यता है कि इस दिन सच्चे मन से पूजा करने से संकटों से मुक्ति मिलती है और जीवन में शक्ति, साहस और सफलता का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

EDITED BY- HARLEEN KAUR

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!