Uncategorized

गैस-ब्लोटिंग से रहते हैं परेशान तो रोज पिएं पुदीने के पत्तों का पानी

कुछ ही देर में दिखने लगेगा असर

गर्मियों में ठंडी और हरी-भरी चीज़ें सेहत के लिए वरदान साबित हो सकती हैं। इनमें सबसे खास है पुदीने का पानी। रोजाना पुदीने के पत्तों का पानी पीने से न केवल पेट से जुड़ी समस्याओं में आराम मिलता है, बल्कि यह शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने और मेटाबॉलिज्म तेज करने में भी मदद करता है।

गैस, ब्लोटिंग और कब्ज से राहत

पुदीने के पानी में मौजूद प्राकृतिक तत्व पेट की गड़बड़ियों जैसे गैस, ब्लोटिंग, कब्ज और एसिडिटी को कम करने में सहायक होते हैं। गर्मियों में यह ड्रिंक शरीर को ठंडक देने और लू से बचाव करने में भी मदद करता है।

पुदीने के पानी के अन्य फायदे

मेटाबॉलिज्म बढ़ाए: वेट लॉस जर्नी में मददगार
तनाव कम करे: मन को शांत और फ्रेश रखने में असरदार
इम्यूनिटी बूस्ट करे: शरीर को बीमारियों से लड़ने में मदद

बनाने का तरीका

एक लीटर पानी में 10-15 ताजा पुदीने के पत्ते डालें।
स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें थोड़ा नींबू का रस, अदरक या काला नमक मिलाया जा सकता है।
पानी को कुछ घंटों या रात भर के लिए पत्तियों के साथ छोड़ दें।
अगले दिन इसे धीरे-धीरे पीना शुरू करें।

EDITED BY- HARLEEN KAUR

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!