धर्म

आज का राशिफल (पंडित अशोक भारद्धाज)

मेष– दिनचर्या सुव्यवस्थित रहेगी। खास लोगों के साथ बने संपर्क फायदेमंद साबित होंगे। युवाओं को किसी प्रतियोगिता में सफलता मिलने की अच्छी संभावना है। धर्म-कर्म के प्रति बढ़ता रुझान आपको मानसिक और शारीरिक रूप से सकारात्मक बनाए रखेगा।

वृष– दिन की शुरुआत में कुछ दिक्कत रह सकती है, लेकिन किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद से समाधान भी मिल जाएगा। आज सामाजिक गतिविधियों में व्यस्तता रहेगी। रुकी हुई पेमेंट मिलने की संभावना है, इसलिए अपने प्रयास बनाए रखें।

मिथुन– कोई पेमेंट रुकी हुई है, तो उसे वसूलने के लिए समय अनुकूल है। किसी पारिवारिक या सामाजिक मामले में आपके विचारों को अहमियत दी जाएगी। मेलजोल बढ़ेगा और यही संपर्क आगे चलकर आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे।

कर्क– ग्रह स्थिति अनुकूल है। रुके हुए काम बनते नजर आ रहे हैं। अपनी किसी नकारात्मक आदत को छोड़ने का संकल्प करें। इससे स्वभाव और व्यक्तित्व, दोनों में अच्छा बदलाव आएगा। सोसाइटी और सामाजिक कामों में आपकी भूमिका अहम रह सकती है।

सिंह– पिछले कुछ समय से चल रही किसी घरेलू समस्या का समाधान मिलेगा। इससे भीतर बेहतरीन ऊर्जा और सुकून महसूस होगा। युवाओं को अपनी योग्यता के अनुसार अच्छे परिणाम मिलने वाले हैं। इसलिए अपने लक्ष्य पर फोकस बनाए रखें।

कन्या– परिवार के लोगों के साथ घर के कामों में अच्छा समय बीतेगा। इससे घर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। अपनी योजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए किसी खास मित्र का सहयोग मिलेगा। धीरे-धीरे सभी गतिविधियां व्यवस्थित होनी शुरू हो जाएंगी।

तुला– आज आप अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव को लेकर सोचेंगे और काफी हद तक सफल भी रहेंगे। अगर कहीं पैसा रुका हुआ है, तो उसकी वसूली का भी अच्छा समय है। घर में किसी खास वस्तु की खरीदारी संभव है।

वृश्चिक– सामाजिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। इससे आपका मान-सम्मान और रुतबा बढ़ेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई में आ रही किसी समस्या से राहत मिलेगी। परिवार के साथ धार्मिक या मनोरंजन से जुड़ी यात्रा का योग बन सकता है।

धनु– आज व्यक्तिगत कामों और परिवार की व्यवस्था को ठीक बनाए रखने में ही दिन का अधिकतर समय निकल जाएगा। किसी सामाजिक गतिविधि में आपके अच्छे योगदान की वजह से सम्मान मिल सकता है। आर्थिक परेशानी में मित्र मदद के लिए आगे आ सकते हैं।

मकर– दिनचर्या व्यस्ततापूर्ण रहेगी, लेकिन मनमुताबिक नतीजे मिलने से खुशी भी मिलेगी। आपको अपनी योग्यता साबित करने का अवसर मिलेगा। बच्चों की शिक्षा या करियर से जुड़ा कोई काम बन सकता है। आय और खर्च में संतुलन बना रहेगा।

कुंभ– दिन की शुरुआत में ही अपने खास कामों की रूपरेखा बना लें। आपकी सकारात्मक सोच सही निर्णय लेने में सहयोग करेगी। विशिष्ट लोगों के संपर्क में आने से आपमें और बेहतर सीखने और करने की मजबूत इच्छा जागेगी। यह समय आत्मविकास के लिए अच्छा है।

मीन– आज कुछ नई जिम्मेदारियां आपके ऊपर आएंगी और काम का दबाव भी ज्यादा रहेगा, इसलिए मौज-मस्ती की बजाय काम पर ध्यान रखें। जल्द ही इसके अच्छे नतीजे मिलेंगे। कोई लाभदायक छोटी यात्रा भी संभव है। मेहनत रंग लाने लगेगी।

EDITED BY- HARLEEN KAUR

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!