आज का राशिफल (पंडित अशोक भारद्धाज)

मेष– पारिवारिक स्तर को बेहतर बनाने के लिए परिजनों के साथ सकारात्मक विचार-विमर्श होगा। किसी प्रिय मित्र की परेशानी में मदद करने से आपको दिल से खुशी मिलेगी। रोजगार प्राप्ति के लिए प्रयास कर रहे युवाओं को कोई उम्मीद मिल सकती है।
वृष– मौजूदा परिस्थितियों के अनुसार अपनी दिनचर्या में बदलाव लाना आपको नया नजरिया देगा। कोई खुशखबरी भी मिलने वाली है। युवा वर्ग को अपने किसी काम में सफलता मिलने से राहत रहेगी। मानसिक सुख के लिए किसी एकांत या धार्मिक स्थल पर कुछ समय जरूर बिताएं।
मिथुन– आज का दिन खासतौर पर महिलाओं के लिए उपलब्धियों वाला रहेगा। कई नई जानकारियां और अनुभव भी सीखने को मिलेंगे। रुके हुए कामों में गति आएगी। किसी पॉलिसी या प्रॉपर्टी आदि में निवेश करना उचित रहेगा।
कर्क– कोई रुका हुआ इनकम सोर्स दोबारा शुरू हो सकता है। प्रॉपर्टी या घर की सुख-सुविधाओं से जुड़ी चीजों की खरीदारी में अधिकतर समय बीतेगा। बच्चों को आपके मार्गदर्शन में कोई फैसला लेने में आसानी होगी और उनका मनोबल भी बढ़ेगा।
सिंह– पिछले कुछ समय से आप जो योजनाएं बना रहे थे, अब उन्हें लागू करने का उचित समय है। प्रयासरत रहें। अगर कहीं पैसा उधार दिया हुआ है या फंसा हुआ है, तो आज उसका कुछ हिस्सा वापस मिल सकता है। किसी राजनीतिक संपर्क से भी आपको फायदा होने की उम्मीद है।
कन्या– आज आप मानसिक और शारीरिक स्तर पर खुद को स्वस्थ और प्रसन्न महसूस करेंगे। उचित फैसले लेने में भी सक्षम रहेंगे। किसी रिश्तेदार से जुड़ी शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। अगर बंटवारे से जुड़ा कोई काम चल रहा है, तो उसे किसी की मध्यस्थता से हल करने का प्रयास करें।
तुला– आज का दिन आपको कोई यादगार पल देने वाला है। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात बहुत लाभदायक रहेगी। आपके दिमाग में नई-नई योजनाएं आएंगी, जो घर और बिजनेस दोनों के लिए उचित साबित होंगी। परिवार के साथ शॉपिंग आदि में भी अच्छा समय बीतेगा।
वृश्चिक– इस राशि के लोगों की सक्रियता और आकर्षक व्यक्तित्व भरपूर बना रहेगा। अपनी योजनाओं को वास्तविक रूप देने का अनुकूल समय है। युवा वर्ग अपने लक्ष्य को लेकर फोकस रहेंगे। कुछ समय रचनात्मक और मनपसंद कामों के लिए भी जरूर निकालें, इससे मानसिक सुकून मिलेगा।
धनु– दिन की शुरुआत कुछ व्यस्तता वाली रह सकती है, लेकिन अंत में परिणाम बेहतर मिलेंगे। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात लाभदायक रहेगी और विशेष मुद्दों पर विचार-विमर्श भी होगा। सोसाइटी से जुड़े किसी विवादित मामले में आपका प्रस्ताव निर्णायक रहेगा।
मकर– दिन व्यस्तता भरा रहेगा। किसी महत्वपूर्ण काम के पूरा होने से राहत मिलेगी। अपनी किसी खास योग्यता को निखारने का अनुकूल समय है। लोगों की परवाह न करके अपने कामों पर ध्यान केंद्रित करना आपको नई उपलब्धि दिलाएगा।
कुंभ– दिन की शुरुआत किसी सुखद समाचार से होगी। अगर पैतृक प्रॉपर्टी से जुड़ी कोई गतिविधि चल रही है, तो आज आपसी तालमेल से उसका समाधान हो सकता है। नजदीकी संबंधों में चल रहे गिले-शिकवे भी किसी की मध्यस्थता से दूर होंगे।
मीन– आज आपकी कोई पारिवारिक समस्या हल होने वाली है, जिससे चिंता दूर होगी और आप अन्य कामों पर भी ध्यान दे पाएंगे। जरूरतमंद लोगों की मदद करके मानसिक सुकून मिलेगा। काफी समय बाद नजदीकी रिश्तेदारों से मेलजोल होने से मन प्रसन्न रहेगा।
EDITED BY- HARLEEN KAUR




