आज का राशिफल (पंडित अशोक भारद्धाज)

मेष– पारिवारिक सदस्यों की खुशी आपकी प्राथमिकता रहेगी और सुख-सुविधाओं व शॉपिंग में समय बीतेगा। खर्च ज्यादा रहेगा, लेकिन आय के साधन भी बने रहेंगे। निवेश से जुड़े मामलों में कुछ योजनाएं बनेंगी, जो भविष्य में फायदेमंद साबित होंगी।
वृष– निजी और पारिवारिक गतिविधियों के बीच संतुलन बनाने में ही दिन बीत जाएगा और आपको उसके अच्छे नतीजे भी मिलेंगे। कुछ प्रभावशाली लोगों से मिलने का मौका मिलेगा। आपको अपने व्यक्तित्व को निखारने से जुड़ी नई जानकारियां मिलेंगी।
मिथुन– अपने किसी लक्ष्य को हासिल करने के लिए परिवार का सहयोग लेना सही रहेगा। कुछ दिक्कतें और परेशानियां बनी रहेंगी, लेकिन समय रहते उन पर ध्यान देने से सफलता भी मिलेगी। स्पोर्ट्स से जुड़े विद्यार्थियों के लिए कुछ अच्छे मौके बन सकते हैं।
कर्क– आपका स्वभाव और व्यक्तित्व समाज में मान-सम्मान दिलाएगा। आपका मन अध्यात्म से जुड़ी किसी बात को गहराई से जानने के लिए उत्सुक रहेगा और इससे आपको आत्मिक खुशी भी मिलेगी। विद्यार्थियों को इंटरव्यू और करियर से जुड़ी परीक्षाओं में सफलता मिलने की पूरी संभावना है।
सिंह– ग्रह स्थिति अनुकूल है। सकारात्मक रहें और अपने काम पर ध्यान बनाए रखें, सफलता जरूर मिलेगी। कोई यात्रा संबंधी कार्यक्रम बन सकता है और यह यात्रा सुखद अनुभव देगी। दान-पुण्य जैसे कामों में भी रुचि बढ़ेगी।
कन्या– विद्यार्थियों की पढ़ाई और करियर से जुड़ी समस्याओं का समाधान होगा, जिससे सभी लोग राहत महसूस करेंगे। आप भी अपने कौशल और क्षमताओं का भरपूर इस्तेमाल करेंगे। बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद और कृपा बनी रहेगी।
तुला– आज दिन का कुछ समय पढ़ने-लिखने और नई-नई जानकारियां हासिल करने में बीतेगा। ग्रह स्थिति जीवन में कुछ सकारात्मक बदलाव ला रही है, जिससे आपको अच्छी उपलब्धियां मिलेंगी। राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में आपकी सक्रियता और प्रभाव और बढ़ेंगे।
वृश्चिक– सामाजिक और राजनैतिक संबंध मजबूत होंगे और लाभदायक भी रहेंगे। आप अपने अंदर अच्छी ऊर्जा और खुशी महसूस करेंगे। किसी पारिवारिक सदस्य के करियर से जुड़ी शुभ खबर मिलने से घर में खुशी का माहौल रहेगा।
धनु– दिन सुखद रहेगा। दूसरों की मदद और सहयोग में आपका योगदान रहेगा। सामाजिक मान-सम्मान भी बढ़ेगा। अगर किसी प्रॉपर्टी में निवेश की योजना है, तो आज उससे जुड़ा कोई काम हो सकता है। युवाओं को अपने करियर से जुड़ी कोई खुशखबरी मिलेगी।
मकर– काफी समय से रुके हुए कुछ कामों में आज गति आएगी। दिन की शुरुआत में ही अपने जरूरी कामों की योजना बना लें। आपके काम बहुत अच्छे ढंग से बनते जाएंगे। संतान की तरफ से चल रही किसी समस्या का समाधान भी मिलेगा।
कुंभ– घर में मेहमानों की आवाजाही रहेगी और समय हंसी-खुशी बीतेगा। आपका आदर्शवादी और परिपक्व व्यवहार आपकी सामाजिक छवि को और निखारेगा। आज आपका कोई असंभव लगने वाला काम भी बन सकता है।
मीन– आज ग्रह स्थितियां आपके भाग्य को और मजबूत कर रही हैं। कोई सोचा हुआ काम समय पर पूरा होने से आप अपने अंदर अच्छी ऊर्जा और आत्मविश्वास महसूस करेंगे। संतान की किसी उपलब्धि से भी सुकून और खुशी मिलेगी।
EDITED BY- HARLEEN KAUR




