आज का राशिफल (पंडित अशोक भारद्धाज)

मेष– पिछले कुछ समय से चल रही किसी समस्या का समाधान मिलेगा और आप अपने दूसरे कामों पर भी ध्यान दे पाएंगे। परिवार के लोगों के साथ घर के रखरखाव से जुड़ी कुछ योजनाएं बनेंगी। युवा अपने भविष्य से जुड़े किसी काम को लेकर उत्साहित रहेंगे और सफलता भी मिलेगी।
वृष– घर में संबंधियों के आने से मेहमाननवाजी में समय बीतेगा। किसी खास मुद्दे पर सकारात्मक विचार-विमर्श भी होगा। रुकी हुई पेमेंट आसानी से मिल जाएगी और आर्थिक स्थिति बेहतर होने से आपके आत्मविश्वास और मनोबल में वृद्धि होगी।
मिथुन– पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई मामला अटका हुआ है, तो आज आपसी सामंजस्य से हल निकालने की कोशिश करें। निश्चित ही कामयाबी मिलेगी। अगर कहीं पैसा अटका हुआ है, तो उसके वापस मिलने की उचित संभावना है। आपके सहज और अच्छे स्वभाव की वजह से लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे।
कर्क– सामाजिक गतिविधियों में आपका रुझान रहेगा। आपको सोसाइटी में मान-सम्मान मिलेगा। किसी महत्वपूर्ण काम पर पैसा लगाने की सोच रहे हैं, तो गंभीरता से इस पर विचार करें। इस समय परिस्थितियां अनुकूल हैं।
सिंह– इस समय ग्रह गोचर पूरी तरह आपके पक्ष में है। काम के बोझ से सुकून पाने के लिए परिवार के साथ मौज-मस्ती करना आपको ऊर्जावान रखेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। सिर्फ आलस छोड़कर पूरे मनोयोग से अपने लक्ष्य को पूरा करने के लिए भरपूर प्रयास करें।
कन्या– अपने मनपसंद कामों को प्राथमिकता देते हुए दिन बिताएं। मेलजोल बढ़ेगा और ये संपर्क आपके लिए फायदेमंद भी साबित होंगे। प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त से जुड़े रुके हुए काम आज गति में आएंगे। फाइनेंस से जुड़ा कोई काम भी आज पूरा हो सकता है।
तुला– आज कई तरह की गतिविधियों में व्यस्तता रहेगी। भविष्य से जुड़ी योजनाओं पर विचार-विमर्श करने और उन्हें साकार करने के लिए अनुकूल समय है। किसी नई योजना को लागू करने में भरपूर मेहनत करें। सफलता भी मिलेगी।
वृश्चिक– व्यक्तिगत मामलों को लेकर कुछ प्लानिंग होगी। अनुभवी लोगों के साथ रहने से आपको सकारात्मक अनुभव सीखने को मिलेंगे। प्रॉपर्टी से जुड़े किसी भी काम को पूरा करने के लिए उचित समय है। युवाओं को किसी काम के लिए की गई मेहनत के अच्छे परिणाम मिलेंगे।
धनु– कोई भी नकारात्मक स्थिति बनने पर आपको उचित मार्गदर्शन मिलने से समस्या हल हो जाएगी। घर में भी उचित व्यवस्था बनाए रखने की कोशिश कामयाब होगी। विद्यार्थियों को अध्ययन या रिसर्च से जुड़े कामों में उचित परिणाम मिलेंगे।
मकर– कोई मनोवांछित काम पूरा होने से सुकून मिलेगा और खोया हुआ आत्मविश्वास भी फिर जागेगा। युवा अपनी मेहनत और योग्यता के बल पर किसी समस्या का समाधान खोजने में कामयाब रहेंगे। ज्ञानवर्धक और रोचक साहित्य पढ़ने में भी समय बीतेगा।
कुंभ– कुछ नई उपलब्धियां आपका इंतजार कर रही हैं। इस बेहतरीन समय का उचित सदुपयोग करें। सामाजिक स्तर पर भी आपको किसी अनुभवी की मदद से नई पहचान मिलने वाली है। इस समय विरोधी भी आपके व्यक्तित्व के सामने हथियार डाल देंगे।
मीन– आज आपकी कोई इच्छा पूरी होगी। सिर्फ ज्यादा मेहनत की जरूरत है। आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में भी आपका पूरा ध्यान लगा हुआ है। सगे-संबंधियों का आपकी इन योजनाओं में भरपूर सहयोग मिलेगा। कुछ समय आध्यात्मिक गतिविधियों में भी बीतेगा।
EDITED BY- HARLEEN KAUR




