आज का राशिफल (पंडित अशोक भारद्धाज)

मेष- अपने रोज के काम समय पर पूरे करने से आप अपनी निजी गतिविधियों के लिए भी समय निकाल लेंगे। महिलाओं के लिए आज का दिन खास तौर पर लाभदायक है। घर के अलावा दूसरे कामों में भी उनका योगदान रहेगा। जरूरत पड़ने पर भाई-बहनों का सहयोग बना रहेगा।
वृष– घर में अनुशासन और व्यवस्था बनाए रखने में आपका महत्वपूर्ण योगदान रहेगा। किसी धार्मिक आयोजन की तैयारियों में समय बीतेगा। सरकारी गतिविधियों से आपको बेहतरीन मुनाफा होने की संभावना है। उच्च अधिकारियों के संपर्क में रहें।
मिथुन– आप अपनी पर्सनैलिटी को और बेहतर बनाने की कोशिश करेंगे। जीवन स्तर को और अच्छा बनाने के लिए आप कुछ संकल्प लेंगे और उन्हें दृढ़ता से निभाने की कोशिश भी करेंगे। बुजुर्गों और वरिष्ठ लोगों के आशीर्वाद व अनुभव से बहुत कुछ सीखने का मौका मिलेगा।
कर्क– आपके महत्वपूर्ण कामों में घर के वरिष्ठ लोगों का सहयोग आपके लिए भाग्योदय जैसा माहौल बनाएगा। भाई या भाई समान संबंधियों के साथ चल रही गलतफहमी दूर होगी और संबंधों में फिर से नजदीकी आएगी। हंसी-मजाक और मनोरंजन में भी समय बीतेगा।
सिंह– आज का दिन महिलाओं के लिए बहुत महत्वपूर्ण रहने वाला है। उन्हें अपनी प्रतिभा निखारने का अच्छा मौका मिलेगा। परिवार के लोगों के साथ हंसी-मजाक और मनोरंजन में समय बिताने से आप खुद को हल्का-फुल्का और सकारात्मक महसूस करेंगे।
कन्या– ग्रह गोचर बहुत अनुकूल बना हुआ है, इनका भरपूर लाभ लें। नए-नए लोगों से संपर्क स्थापित होंगे और ये संपर्क बहुत फायदेमंद भी रहेंगे। रुका हुआ पैसा मिलने की पूरी संभावना है। बच्चों की पढ़ाई और दिनचर्या से आप संतुष्ट रहेंगे।
तुला– आप नया घर या प्रॉपर्टी लेने की योजना बना रहे हैं, तो आपका फैसला बहुत सही है। पिछले कुछ समय से रुका हुआ काम भी थोड़े प्रयास से पूरा हो सकता है। लोग आपकी कार्यप्रणाली से प्रभावित रहेंगे। किसी समारोह में शामिल होने का निमंत्रण भी मिल सकता है।
वृश्चिक– अपनी किसी कल्पना को साकार करने के लिए यह बहुत अच्छा दिन है। हालांकि आज दिनभर व्यस्तता और थकान बनी रह सकती है, लेकिन इसके साथ बेहतरीन परिणाम भी मिलेंगे। अगर जमीन-जायदाद से जुड़ा कोई फैसला लेने जा रहे हैं, तो उस पर गंभीरता से विचार करें।
धनु– समय अनुकूल है। आपके काम व्यवस्थित तरीके से पूरे होते जाएंगे। बस दिन की शुरुआत में ही किसी भी खास काम को करने से पहले रणनीति तय कर लें। घर की सुख-सुविधाओं से जुड़ी खरीदारी में भी परिवार के साथ खुशनुमा समय बीतेगा।
मकर– भाग्य का सितारा मजबूत है। आप अपने ज्यादातर काम पूरे करने में सफल रहेंगे। विद्यार्थियों और युवाओं को अगर किसी प्रतियोगिता के लिए आवेदन करना है, तो आज समय अनुकूल है। सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा। अविवाहित लोगों के लिए अच्छा रिश्ता आने की संभावना है।
कुंभ– बच्चों को लेकर चल रही किसी समस्या का समाधान मिलने की संभावना है। इससे आप तनावमुक्त होकर अपनी दूसरी गतिविधियों पर भी ध्यान दे पाएंगे। किसी शुभ या धार्मिक काम में खर्च करके आपको खुशी मिलेगी। किसी मित्र की सलाह आपके लिए उपयोगी साबित होगी।
मीन– आज निस्संदेह कोई बिगड़ा हुआ काम बन जाएगा। कई तरह की गतिविधियों में रुचि बनी रहेगी और इससे आप रिलैक्स महसूस करेंगे। घर के रखरखाव या नवीनीकरण को लेकर कुछ विचार-विमर्श होंगे। अविवाहित लोगों के लिए दिन कोई खुशखबरी ला सकता है।
EDITED BY- HARLEEN KAUR




