धर्म

आज का राशिफल (पंडित अशोक भारद्धाज)

मेष– दिन की शुरुआत में कुछ समस्याएं रहेंगी, लेकिन धैर्य के साथ अपनी कार्ययोजनाओं को अमल में लाएं। समय के अनुसार सभी काम बनते जाएंगे। साथ ही संतान के करियर और शिक्षा से जुड़ी किसी चिंता का समाधान होगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा।

वृष– आज किसी करीबी संबंधी की मदद करने और उनकी समस्या का समाधान निकालने में अधिकतर समय बीत जाएगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में भी बढ़ोतरी होगी। किसी धार्मिक या सामाजिक कार्यक्रम में जाने का निमंत्रण मिल सकता है।

मिथुन– कोई शुभ समाचार मिलने से दिनभर मन प्रसन्न रहेगा। घर की देखरेख और सुख-सुविधाओं से जुड़ी वस्तुओं की खरीदारी को लेकर परिवार के लोगों के साथ विचार-विमर्श होगा। किसी करीबी संबंधी की समस्या को हल करने में आपकी विशेष भूमिका रह सकती है।

कर्क– विदेश जाने के इच्छुक लोगों के लिए अच्छी संभावनाएं बन रही हैं। अपना हर काम योजनाबद्ध तरीके से करना और अपने कामों के प्रति एकाग्र रहना आपको सफलता देगा। कुछ नजदीकी या दूरदराज की यात्राओं के योग भी बन रहे हैं, जो लाभदायक साबित होंगी।

सिंह– आज परिवार और कारोबार को लेकर फोकस बनाए रखें, फायदेमंद परिस्थितियां बनी हुई हैं। आप रोजमर्रा की दिनचर्या से हटकर अपनी रुचि वाले कामों में भी समय दे पाएंगे। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी, जिससे प्रसन्नता मिलेगी।

कन्या– बेहतरीन समय है। हाथ में आए किसी भी अवसर को गंवाएं नहीं। व्यवस्थित रहने से घर और व्यवसाय दोनों जगह अच्छा सामंजस्य बना रहेगा। आध्यात्मिक कामों में कुछ समय बिताने से अपने अंदर भरपूर सकारात्मक ऊर्जा महसूस होगी।

तुला– अपनी जिम्मेदारियों को स्वीकार करें, इससे आप बेहतर तरीके से उन्हें निभा पाएंगे। परिवार के साथ मनोरंजन और शॉपिंग जैसी गतिविधियों में खुशनुमा समय बीतेगा। आपके द्वारा लिया गया कोई महत्वपूर्ण फैसला तारीफ के काबिल रहेगा।

वृश्चिक– दिनभर बदलती हुई स्थितियां बनती रहेंगी। उधार दिया पैसा वापस मिल जाने से आपके कई रुके हुए काम गति पकड़ेंगे। प्रभावशाली लोगों का सानिध्य और मार्गदर्शन बना रहेगा। बच्चों का ध्यान अपनी पढ़ाई पर केंद्रित रहेगा।

धनु– आज किसी शुभचिंतक की मदद आपके लिए उम्मीद की किरण लेकर आएगी। अगर कोई काम लंबे समय से अटका हुआ है, तो आज किसी प्रभावशाली व्यक्ति के सहयोग से पूरा हो जाएगा। युवा वर्ग भी अपने भविष्य को लेकर ज्यादा सक्रिय और गंभीर रहेंगे।

मकर– पिछले कुछ समय से आप जिस काम को लेकर प्रयासरत थे, उसके अच्छे नतीजे मिलने का अनुकूल समय आ गया है। प्रतिद्वंद्वी आपके सामने कमजोर रहेंगे। आय के स्रोत बढ़ेंगे, इसलिए समय का सही सदुपयोग करें।

कुंभ– आज पारिवारिक जिम्मेदारियों को पूरा करने में ही अधिकतम समय बीत जाएगा और ऐसा करके आपको खुशी भी मिलेगी। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई से जुड़ी लंबे समय से चल रही किसी चिंता और तनाव से राहत मिलेगी। अहम फैसलों में वरिष्ठ लोगों की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा।

मीन– कुछ चुनौतियां आएंगी, लेकिन आप अपने प्रयासों से उनका सामना कर लेंगे। आत्मविश्लेषण और आत्ममंथन करके अपने व्यक्तित्व में और निखार लाएंगे। किसी नए काम की रूपरेखा भी बन सकती है।

EDITED BY- HARLEEN KAUR

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!