आज का राशिफल (पंडित अशोक भारद्धाज)

मेष– दिन मिलाजुला रहेगा। खुद पर भरोसा रखकर काम करेंगे तो पारिवारिक जिम्मेदारियां अच्छी तरह निभा पाएंगे। रिश्तों के प्रति आपका सम्मान परिवार के लोगों के साथ संबंध मजबूत करेगा। बच्चों से जुड़े मामलों में आपकी भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी। वे आपकी बात और मार्गदर्शन को महत्व देंगे। परिवार में आपकी जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, लेकिन आप उन्हें अच्छे तरीके से संभाल लेंगे।
वृष– किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात होगी और यह संपर्क आगे आपके लिए फायदेमंद रहेगा। अपने काम को नया रूप देने के लिए क्रिएटिव गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। जीवनशैली बेहतर करने के लिए भी कुछ बदलाव करेंगे। कोई नया विचार आपके काम करने के तरीके में सुधार लाएगा।
मिथुन– नए कामों की योजनाएं बनेंगी। उन्हें शुरू करने में आपके संपर्कों से मदद मिलेगी। सफलता के लिए मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी, लेकिन कोशिशों के अच्छे नतीजे मिलेंगे। विदेश जाने की कोशिश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिलेगी। किसी महत्वपूर्ण काम को आगे बढ़ाने का रास्ता भी खुलेगा।
कर्क– नए लोगों से संपर्क बढ़ेंगे और आपकी पहचान भी मजबूत होगी। नई और उपयोगी जानकारियां मिलेंगी। पैसों से जुड़ी चल रही परेशानी में राहत मिलेगी और आर्थिक समस्या कम होगी। घर के बड़े लोगों का सहयोग और आशीर्वाद मिलेगा। किसी महत्वपूर्ण काम में उनकी सलाह भी आपके काम आएगी।
सिंह– किसी योजना पर काम शुरू करने से पहले पूरी जानकारी लेने से अच्छे नतीजे मिलेंगे। अपनी समझदारी और लोगों से बात करने की क्षमता से मुश्किल काम भी पूरे कर पाएंगे। मोबाइल या ईमेल पर कोई महत्वपूर्ण सूचना मिलेगी। इससे किसी जरूरी योजना या काम को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।
कन्या– किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद और सलाह से लंबे समय से चल रही समस्या सुलझेगी। इससे राहत मिलेगी। आपकी सकारात्मक सोच घर और काम के बीच अच्छा तालमेल बनाए रखने में मदद करेगी। पुरानी परेशानी खत्म होने से दूसरे जरूरी काम भी आसानी से आगे बढ़ेंगे।
तुला– दिन की शुरुआत में कुछ रुकावटें आएंगी, लेकिन मेहनत और समझदारी से परिस्थितियां संभल जाएंगी। रुका हुआ पेमेंट मिल सकता है। परिवार की किसी परेशानी को दूर करने के लिए की गई कोशिश सफल होगी। दोपहर तक जरूरी मामलों में स्थिति पहले से बेहतर हो सकती है।
वृश्चिक– दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी और परिवार का सहयोग मिलेगा। निवेश के लिए किसी दोस्त से अच्छा सुझाव मिल सकता है। पिछली गलतियों से मिली सीख के आधार पर आज बेहतर आर्थिक योजना बनेगी। कमाई के रास्ते भी बढ़ेंगे।
धनु– मेहनत पर भरोसा रखने से परिस्थितियां आपके पक्ष में बनेंगी। रिश्तों में चल रहा तनाव बातचीत और तालमेल से खत्म होगा। घर में कोई धार्मिक कार्यक्रम हो सकता है। परिवार के साथ समय बिताने से रिश्ते बेहतर होंगे।
मकर– धार्मिक सोच वाले किसी व्यक्ति के साथ समय बिताएंगे। जीवनशैली बेहतर करने के लिए कुछ नए फैसले लेंगे और उन्हें पूरा करने में सफल रहेंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई में की गई मेहनत के अच्छे परिणाम मिलेंगे। मानसिक शांति भी बनी रहेगी।
कुंभ– अपनी पसंद के कामों में समय बिताने से मानसिक ऊर्जा बढ़ेगी। घर की मरम्मत या सुधार में वास्तु के नियमों का ध्यान रखने से योजना बेहतर तरीके से आगे बढ़ेगी। कोई बड़ी समस्या हल हो सकती है। इससे लंबे समय से बना तनाव कम होगा।
मीन- नई और उपयोगी जानकारियां मिलेंगी। अच्छी सोच वाले लोगों से मिलने पर उत्साह और ऊर्जा बढ़ेगी। मुश्किल परिस्थिति आने पर भी आप उसका समाधान निकाल लेंगे। खेल से जुड़े विद्यार्थियों को अच्छा मौका मिलेगा। मेहनत और तैयारी का फायदा मिलेगा।
EDITED BY- HARLEEN KAUR




