आज का राशिफल (पंडित अशोक भारद्धाज)

मेष– आज किसी खास मुद्दे पर परिवार के लोगों के साथ बातचीत हो सकती है। पिछले कुछ समय से जिन कामों में रुकावटें आ रही थीं, आज वे आपकी सूझबूझ से सहज और आसान तरीके से हल हो जाएंगी। किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर भी मिल सकता है। परिवार में आपकी बात को महत्व मिलेगा और मन में आत्मविश्वास बना रहेगा।
वृष– अनुभवी लोगों का साथ और आशीर्वाद आपको ऊर्जावान बनाए रखेगा। उनसे उचित मार्गदर्शन भी मिलता रहेगा। कई तरह की गतिविधियों में व्यस्तता रहेगी। पुरानी गलतियों से सीख लेकर आप बेहतर नीतियों पर विचार करेंगे। खुद को पहले से बेहतर स्थिति में महसूस करेंगे। मान-सम्मान बना रहेगा और आपके व्यवहार की सराहना भी होगी।
मिथुन– किसी के साथ संबंधों में गलतफहमियां चल रही हैं, तो आज उनका समाधान होगा। किसी मित्र की मदद से अटके हुए काम पूरे होंगे। व्यस्तता के बावजूद मन मुताबिक और रचनात्मक कामों में रुचि बनी रहेगी। घर में नवीनीकरण और साज-सज्जा से जुड़े बदलाव कर सकते हैं। पारिवारिक माहौल में नई ऊर्जा आएगी।
कर्क– आज कुछ नए अवसर सामने आएंगे, लेकिन उन्हें हासिल करना आपकी कार्यक्षमता पर भी निर्भर करेगा। अपनी योजनाओं को गोपनीय तरीके से पूरा करें, इससे किसी का हस्तक्षेप नहीं होगा। कुछ समय अनुभवी लोगों के साथ बिताने से आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा और कामों में स्पष्टता रहेगी।
सिंह– सामाजिक गलत गतिविधियों में हस्तक्षेप करना और आपके आदर्शवादी विचार दूसरों के लिए मिसाल बनेंगे। इससे आपको सम्मानजनक स्थिति मिलेगी। कोई रुका हुआ पैसा टुकड़ों में मिल सकता है, लेकिन इससे भी आर्थिक स्थिति कुछ बेहतर हो जाएगी। आपकी सामाजिक छवि मजबूत रहेगी।
कन्या– कोई काम लंबे समय से लंबित है, तो आज उसे पूरा करने का अनुकूल समय है। किसी अनुभवी या राजनीतिक व्यक्ति से मुलाकात या बातचीत लाभदायक साबित हो सकती है। युवाओं को किसी उत्सव या समारोह में अपना टैलेंट दिखाने का पूरा मौका मिलेगा। सामाजिक पहचान मजबूत हो सकती है।
तुला– अपनी जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएं। इससे आपको आत्मिक और मानसिक खुशी मिलेगी। किसी विशेष व्यक्ति के सानिध्य में आपकी विचारधारा में सकारात्मक बदलाव आएगा। मुश्किल समय में अनुभवी लोगों से मार्गदर्शन लेना आपके लिए सहायक रहेगा। मन में स्थिरता बनी रहेगी।
वृश्चिक– ग्रह स्थिति अनुकूल है। सिर्फ सूझबूझ से फैसला लेने की जरूरत है, आपको मनोनुकूल परिणाम मिलेंगे। संतान की किसी उपलब्धि से सुकून और खुशी मिलेगी। घर के रखरखाव से जुड़ी वस्तुओं की खरीदारी संभव है। आपका सहयोगात्मक व्यवहार परिवार और समाज में मान-सम्मान बनाए रखेगा।
धनु– घर के रखरखाव या बदलाव से जुड़ी योजना चल रही है, तो उसे पूरा करने का उचित समय आ गया है। घर में नजदीकी रिश्तेदारों का आगमन होगा। काफी समय बाद मेल-मिलाप होने से खुशनुमा माहौल बना रहेगा। परिवार के साथ समय बिताने से मन हल्का रहेगा।
मकर– घर में व्यवस्थित माहौल आपके तनाव को कम करेगा और दिन खुशनुमा बीतेगा। किसी धार्मिक और अनुभवी व्यक्ति के सानिध्य में कुछ समय बिताने से आपकी विचारधारा में अच्छा बदलाव महसूस होगा। किसी मित्र के साथ चल रहा मनमुटाव दूर करने के लिए समय अनुकूल है।
कुंभ– दिन की शुरुआत बहुत अच्छी रहेगी। आपको अपनी किसी प्रतिभा को लोगों के सामने जाहिर करने का मौका मिलेगा। नए संपर्क बनेंगे, जो आगे चलकर फायदेमंद साबित होंगे। घर में कोई शुभ काम भी पूरा होगा। इस समय समाजसेवी कार्यों की तरफ आपका रुझान बढ़ेगा।
मीन– आपकी व्यवस्थित दिनचर्या और कार्यप्रणाली कई रुके हुए काम पूरे करने में मदद करेगी। आप अपनी किसी नकारात्मक आदत को छोड़ने का संकल्प भी कर सकते हैं। अगर कोई पारिवारिक मामला उलझा हुआ है, तो उसे शांति और धैर्य से सुलझाने का प्रयास करें। आज व्यवहारिक सोच काम आएगी।
EDITED BY- HARLEEN KAUR




