धर्म

आज का राशिफल (पंडित अशोक भारद्धाज)

मेष– ग्रह स्थिति अनुकूल है। दिन का ज्यादा समय सामाजिक और व्यवसायिक गतिविधियों में बीतेगा। अनुकूल परिणाम मिलने से आप अपने अंदर भरपूर ऊर्जा और सुकून महसूस करेंगे। अपने व्यक्तित्व को व्यवस्थित रखने के लिए आत्ममनन करना भी जरूरी है। आज आपकी व्यवहार कुशलता लोगों को प्रभावित करेगी।

वृष– आज पारिवारिक गतिविधियों में दिन का ज्यादातर समय बीतेगा। किसी मांगलिक काम के आयोजन से जुड़ी योजना भी बनेगी। किसी रिश्तेदार से संबंधित शुभ सूचना मिलने से माहौल और खुशनुमा होगा। युवा अपने व्यक्तित्व को बेहतर बनाने पर ध्यान देंगे। घर में सहयोग और अपनापन बना रहेगा।

मिथुन– आज कई तरह की गतिविधियों में व्यस्तता रहेगी। अगर घर के रखरखाव या नवीनीकरण से जुड़ी कोई योजना बन रही है, तो आज उसकी शुरुआत हो सकती है। घर में नजदीकी संबंधियों के आने से उत्सव जैसा माहौल रहेगा। विशेष मुद्दों पर खास बातचीत भी होगी।

कर्क– घर और व्यवसाय में उचित तालमेल बनाकर रखने से आप अपनी व्यक्तिगत गतिविधियों के लिए भी समय निकाल पाएंगे। आप शारीरिक और मानसिक रूप से ऊर्जावान महसूस करेंगे। प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त से जुड़ा कोई काम पूरा होने की संभावना है। मन में संतुलन रहेगा।

सिंह– संतान की प्रगति से जुड़ा शुभ समाचार मिलने से घर में खुशी का माहौल रहेगा। आपको अपनी विशेष योग्यता और काबिलियत के बल पर कोई खास उपलब्धि मिलने वाली है। सामाजिक और राजनीतिक संपर्क भविष्य में आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे। आत्मविश्वास बढ़ेगा।

कन्या– आज कोई इच्छा पूरी होने वाली है। संपत्ति से जुड़ा कोई काम हल होगा। परिवार के सदस्यों का सहयोग बना रहेगा। सभी जिम्मेदारियां खुद पर लेने के बजाय कुछ काम परिवार के लोगों में बांट लें। इससे आप अपने व्यक्तिगत कामों के लिए भी बेहतर समय निकाल पाएंगे और सुकून महसूस करेंगे।

तुला– व्यवस्थित दिनचर्या रहेगी। प्रॉपर्टी से जुड़े किसी मामले में सफलता मिलेगी। अधिकतर काम सुचारु रूप से पूरे होने से मन में सुकून रहेगा। विद्यार्थियों को किसी विषय को लेकर चल रही समस्या का समाधान मिलेगा। बच्चों के साथ छोटी मनोरंजक यात्रा का भी योग है।

वृश्चिक– सही समय पर सही फैसला लेना आपकी तरक्की का कारण बनेगा। सकारात्मक लोगों के सानिध्य में रहें और खुद भी सकारात्मक बने रहें। इससे आपके व्यक्तित्व और कार्यक्षमता में और निखार आएगा। किसी समारोह में जाने का निमंत्रण मिल सकता है।

धनु– आज का दिन मौज-मस्ती और अपने मन के अनुसार कामों में बीत सकता है। इससे रोजमर्रा की थकान भरी दिनचर्या से राहत मिलेगी। आर्थिक मामलों में ठोस और महत्वपूर्ण फैसला लेने में सक्षम रहेंगे। युवा वर्ग को अपनी मेहनत के अनुसार शुभ परिणाम मिलेंगे।

मकर– बेहतरीन दिन रहेगा। किसी समारोह या मीटिंग में आपकी मुलाकात कुछ खास लोगों से हो सकती है और आपके विचारों को विशेष महत्व दिया जाएगा। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी और मन को सुकून मिलेगा। आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।

कुंभ– आज कई तरह की गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। अचानक किसी घनिष्ठ व्यक्ति से मुलाकात होने से मन प्रसन्न रहेगा। किसी खास मुद्दे पर विचार-विमर्श के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। निवेश संबंधी गतिविधियों में किए गए प्रयास काफी हद तक सफल होंगे।

मीन– अपने रुके हुए कामों को पूरा करने का अनुकूल समय है। बच्चों से जुड़ी किसी समस्या का समाधान मिलेगा और आप खुद को तनाव मुक्त तथा ऊर्जा से भरा महसूस करेंगे। नजदीकी रिश्तेदारों और मित्रों के साथ किसी खास मुद्दे पर विचार-विमर्श भी रहेगा।

EDITED BY- HARLEEN KAUR

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!