आज का राशिफल (पंडित अशोक भारद्धाज)

मेष– दिन ठीक-ठाक रहेगा। रुके हुए कामों में गति आ सकती है। परिवार के लोगों की खुशहाली के लिए कुछ खर्च करना बेहतर रहेगा। निवेश से जुड़ी गतिविधियों में भी व्यस्तता रहेगी और वरिष्ठ लोगों का सानिध्य मिलेगा। उनके अनुभव और सलाह आपके लिए उपयोगी साबित होंगे। अपने प्रयासों को योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ाएं।
वृष– परिवार के लोगों को आपसे कुछ अपेक्षाएं रहेंगी और आप उन्हें पूरा करने का हर संभव प्रयास करेंगे। दिन का कुछ समय आत्ममंथन और एकांत वातावरण में भी बिताएं। इससे आपको कई उलझनों से निजात पाने का समाधान मिलेगा। युवाओं को बड़ों का मार्गदर्शन मिलेगा और मनोबल मजबूत रहेगा।
मिथुन– आपको अपनी किसी समस्या को सुलझाने में नजदीकी लोगों का सहयोग मिलेगा। मेहनत और योग्यता के अनुकूल परिणाम भी मिलेंगे। किसी सामाजिक या धार्मिक आयोजन का दायित्व आप पर रहेगा, जिसे आप अच्छी तरह निभाएंगे। बच्चों की समस्याओं को भी समझने और सुलझाने का प्रयास करें। दिन सक्रिय रहेगा।
कर्क– समय बहुत अनुकूल है, लेकिन इसका सदुपयोग करना आपकी कार्यक्षमता पर निर्भर करेगा। सामाजिक कामों की अपेक्षा अपने व्यक्तिगत कामों पर ज्यादा ध्यान दें। आज लिया गया कोई महत्वपूर्ण फैसला निकट भविष्य में आपके लिए लाभदायक साबित हो सकता है। आत्मविश्वास और स्पष्ट सोच बनाए रखें।
सिंह– आज का दिन परोपकार जैसे कामों में बीतेगा और ऐसा करके आपको सुकून मिलेगा। प्रयासरत आर्थिक मामलों में भी सफलता मिलेगी। मित्रों या सहयोगियों की सलाह से आप अपनी किसी योजना को उचित अंजाम दे पाएंगे। आत्मविश्वास बढ़ेगा और आपकी सक्रियता से कुछ रुके काम आगे बढ़ेंगे।
कन्या– घर के किसी सदस्य की उपलब्धि से प्रसन्नता भरा माहौल रहेगा। अगर कोई प्रॉपर्टी से जुड़ा काम रुका हुआ है, तो उसे पूरा करने के लिए समय उत्तम है। नजदीकी संबंधियों के साथ मेल-मिलाप से खुशी होगी। शाम को डिनर आदि पर जाने का प्रोग्राम बन सकता है।
तुला– आज किसी प्रियजन से कोई जानकारीपूर्ण समाचार मिलेगा। यह समय अपने रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए बहुत अनुकूल है। विशेष मुद्दों पर विचार-विमर्श भी होगा। सोसाइटी से जुड़े किसी विवादित मामले में आपका प्रस्ताव निर्णायक रहेगा। लोगों के बीच आपकी बात को महत्व मिलेगा।
वृश्चिक– कोई सदस्य आपकी किसी बात से नाराज है, तो आज उन्हें मनाने का उचित अवसर है। अनुकूल ग्रह स्थिति बनी हुई है। आपको अपनी मेहनत के निश्चित ही अच्छे परिणाम मिलेंगे। पिछले कुछ समय से चल रही स्वास्थ्य समस्या से भी राहत मिलेगी और आप प्रफुल्लित महसूस करेंगे।
धनु– आज अपनी प्रतिभा और नॉलेज को दूसरों के सामने जाहिर करने का मौका मिलेगा। इस समय का उचित सदुपयोग करें। युवा वर्ग अपनी कार्यक्षमता में बिल्कुल कमी न आने दें, क्योंकि अभी की गई मेहनत के निकट भविष्य में बहुत अच्छे परिणाम मिलेंगे। आत्मविश्वास बनाए रखें।
मकर– मानसिक सुख-शांति बनाए रखने के लिए अपनी दिनचर्या में बदलाव लाएंगे। धन की अपेक्षा अपने मान-सम्मान और आदर्शों पर विश्वास रखना आपको कामयाब करेगा। अध्यात्म से जुड़े कुछ विशेष तथ्यों की जानकारी हासिल करने में भी रुचि जागेगी। मन में गंभीरता और स्थिरता रहेगी।
कुंभ– घर की सुख-सुविधा से जुड़ी वस्तुओं की शॉपिंग में दिन का ज्यादातर समय बीतेगा। आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए आपके प्रयास सफल रहेंगे। बच्चों की उच्च शिक्षा को लेकर चल रही कोई समस्या आज हल हो सकती है। परिवार में राहत और संतोष का माहौल रहेगा।
मीन– आज कुछ समय अपनी हॉबी और रुचिपूर्ण कामों के लिए जरूर निकालें। इससे पिछले कुछ समय से चल रही व्यस्तता से राहत मिलेगी और आप तरोताजा महसूस करेंगे। आय के साधन उचित बने रहेंगे, इसलिए आर्थिक रूप से कोई दिक्कत नहीं होगी। संतान की तरफ से भी निश्चिंतता रहेगी।
EDITED BY- HARLEEN KAUR




