आज का राशिफल (पंडित अशोक भारद्धाज)

मेष– सुखद दिन व्यतीत होगा। परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम को लेकर चर्चा होगी। जमीन-जायदाद से जुड़ा कोई काम रुका हुआ है, तो आज उसका हल निकल सकता है। पिछले कुछ समय से चल रही व्यस्तता के अच्छे परिणाम भी मिलेंगे। परिवार में सहयोग और उत्साह का माहौल रहेगा।
वृष– आप जिस काम के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं, आज उसके सकारात्मक परिणाम मिलने वाले हैं। प्रॉपर्टी से जुड़े लेनदेन में फायदेमंद डील हो सकती है, इसलिए इन कामों पर ध्यान केंद्रित रखें। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने की पूरी संभावना है। आत्मविश्वास बनाए रखें।
मिथुन– समय की वैल्यू समझें और व्यवस्थित रहें। इससे आपके काम आसानी से पूरे होते जाएंगे और पिछले कुछ समय से चल रहे तनाव से भी राहत मिलेगी। अगर कोई भवन निर्माण से जुड़ा काम रुका हुआ है, तो उसे दोबारा शुरू करने के लिए समय अनुकूल है। मन में स्पष्टता रहेगी।
कर्क– आनंददायक दिन व्यतीत होगा। किसी प्रियजन से उपहार मिल सकता है। राजनीति से जुड़े लोगों को कोई खास लाभ मिलने की स्थिति बन रही है। भविष्य से जुड़ी योजना को लेकर महत्वपूर्ण और सकारात्मक प्लानिंग होगी। परिवार में बातचीत से कई बातें साफ होंगी।
सिंह– स्थान परिवर्तन से जुड़ा कोई विचार चल रहा है, तो आज वह काम के रूप में आगे बढ़ सकता है। इस विषय पर ध्यान केंद्रित रखें। कोई रुकी हुई पेमेंट मिलने से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। किसी परेशानी में नजदीकी मित्र की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा।
कन्या– कुछ नई उपलब्धियां आपका इंतजार कर रही हैं। आय का कोई रुका हुआ स्रोत शुरू हो सकता है। घर-परिवार के संबंध में आपके द्वारा लिए गए फैसले की सभी सराहना करेंगे। महत्वपूर्ण और उच्च पद पर बैठे लोगों के साथ संपर्क बनाए रखें। ये संपर्क आगे चलकर उपयोगी साबित होंगे।
तुला– आज किसी विशेष परिस्थिति में आपको अपनी योग्यता और कार्यक्षमता दिखाने का अवसर मिलेगा और आप सफल भी होंगे। घर और समाज में आपका मान-सम्मान बना रहेगा। इस समय यात्रा से जुड़े योग भी बन रहे हैं। आत्मविश्वास और समझदारी से काम लें।
वृश्चिक– अपनी किसी योजना को अमल में लाने का अच्छा समय है। घर के वरिष्ठ सदस्यों के सानिध्य में आप कोई खास फैसला लेने में सक्षम रहेंगे। युवा वर्ग भी कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करने के लिए पूरी मेहनत करेंगे और सफल भी रहेंगे। आत्मविश्वास मजबूत रहेगा।
धनु– आज कई तरह की जिम्मेदारियां आपके ऊपर रहेंगी। दिन की शुरुआत में ही अपने महत्वपूर्ण कामों की रूपरेखा बना लें। दोपहर बाद परिस्थितियां आपके पक्ष में अनुकूल रहेंगी। युवाओं को मन मुताबिक काम बनने से सुकून मिलेगा। आत्मविश्वास बना रहेगा।
मकर– आज कई तरह की गतिविधियों में व्यस्तता रहेगी और अधिकतर काम तय समय पर पूरे भी हो जाएंगे। प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त से जुड़ी कोई कार्यवाही चल रही है, तो उससे संबंधित काम बन सकता है। धार्मिक गतिविधियों में भी आपकी आस्था रहेगी।
कुंभ– इस समय ग्रह स्थिति बेहतर बनी हुई है। घर में खुशियों के संकेत मिलेंगे और नवीनीकरण या सुधार से जुड़े कामों पर विचार-विमर्श होगा। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता में सफलता मिलने की भरपूर संभावना है। आत्मविश्वास और मेहनत से अच्छे परिणाम मिलेंगे।
मीन– सुखद दिन व्यतीत होगा। वरिष्ठ और अनुभवी लोगों के सानिध्य में आपको अपनी किसी समस्या का समाधान मिलेगा। घर में अनुशासन बनाए रखने में आपका विशेष प्रयास रहेगा। संतान के भविष्य से जुड़ी कोई समस्या हल होने से राहत मिलेगी।
EDITED BY- HARLEEN KAUR



