आज का राशिफल (पंडित अशोक भारद्धाज)

मेष– इस समय सकारात्मक परिस्थितियां बनी हुई हैं। प्रभावशाली लोगों से मेल-मुलाकात होने से आप खुद में भी बदलाव महसूस करेंगे। बच्चों के भविष्य से जुड़ी कुछ योजनाएं बनेंगी और उन्हें तुरंत लागू करना भी उचित रहेगा। किसी उद्देश्य को लेकर यात्रा भी हो सकती है।
वृष– अपनी व्यवस्थित दिनचर्या में से कुछ समय खुद के लिए निकाल लेंगे, इससे आपको खुशी महसूस होगी। ससुराल पक्ष के साथ संबंधों में और मधुरता बढ़ेगी। किसी समारोह आदि में शामिल होने का अवसर मिलेगा।
मिथुन– आप किसी विशेष लक्ष्य को पूरा करने के लिए प्रयासरत थे, तो आज उसमें सफलता मिल सकती है। सुख-सुविधा से जुड़ा सामान खरीदने में भी समय बीतेगा। आपका सहज स्वभाव समाज में आपकी लोकप्रियता बढ़ाएगा। अपने संबंधों में मजबूती भी महसूस होगी।
कर्क– अपनी क्षमता के अनुसार ही कामकाज करें और उन्हें आसान बनाने के लिए नए तरीके अपनाएं, इससे ज्यादा सफलता मिलेगी। फोन या ऑनलाइन गतिविधियों के माध्यम से कोई खास जानकारी मिलेगी। कलात्मक गतिविधियों में भी आपकी रुचि रहेगी।
सिंह– अध्यात्म के रास्ते पर आगे बढ़ रहे लोगों को आज कोई उपलब्धि मिल सकती है। मानसिक सुकून बना रहेगा और कठिन से कठिन काम भी आप अपने दृढ़ निश्चय से पूरे करने की क्षमता रखेंगे। विद्यार्थियों और युवाओं का अन्य खास गतिविधियों पर भी ध्यान केंद्रित होगा।
कन्या– किसी वजह से तनाव बना हुआ है, तो कुछ समय किसी आध्यात्मिक स्थल पर बिताने से आपको मानसिक सुकून मिलेगा। निजी व्यस्तता के बावजूद वरिष्ठ और अनुभवी लोगों के साथ भी कुछ समय जरूर बिताएं। आपको कई अच्छी जानकारियां मिलेंगी।
तुला– घर की जिम्मेदारियां और कर्तव्य अच्छे से निभाने का आपका प्रयास रहेगा। इससे मान-सम्मान भी बढ़ेगा। इस समय ग्रह स्थिति आपके लिए अचानक लाभ की स्थिति बना रही है, इसलिए समय का पूरा उपयोग करें। लंबे समय से किसी संबंधी के साथ चल रहे मनमुटाव में सुधार आएगा।
वृश्चिक– आज दिन सामान्य रहेगा, लेकिन आपकी कड़ी मेहनत और परिश्रम से परिस्थितियां अनुकूल हो जाएंगी। युवाओं के लिए सफलता और भाग्योदय के रास्ते मजबूत हो रहे हैं। विदेश जाने की प्लानिंग साकार हो सकती है।
धनु– आज परिवार से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण फैसले लेने पड़ सकते हैं, जो उचित रहेंगे। किसी मित्र का सहयोग भी आपकी दिक्कतों को कम करने में मदद करेगा। कुछ समय से चल रही सेहत से जुड़ी परेशानियों में सुधार होने से दिनचर्या व्यवस्थित हो जाएगी।
मकर– बड़ों का आशीर्वाद एक कवच की तरह काम करेगा और आप अपनी बुद्धिमत्ता के बल पर कई परेशानियों से राहत पा लेंगे। किसी मित्र के साथ मनमुटाव चल रहा है, तो उसे मधुर बनाने में आपके प्रयास सफल रहेंगे। घर में बच्चे की किलकारी से जुड़ी सूचना मिलने से खुशी भरा माहौल रहेगा।
कुंभ– कोई कानूनी काम अटका हुआ है, तो आज कुछ भागदौड़ के बाद हल हो सकता है। किसी वरिष्ठ और अनुभवी व्यक्ति की सलाह भी आपके लिए फायदेमंद रहेगी, इसलिए उस पर अमल जरूर करें। घर में मेहमानों के आने से खुशी भरा माहौल रहेगा।
मीन– कोई भी विपरीत परिस्थिति बनने पर अपने उसूलों और सिद्धांतों से किसी भी तरह का समझौता न करें। इससे आपका मनोबल और मजबूत होगा। आज किसी अनजान व्यक्ति से मुलाकात खुशनुमा रहेगी। युवाओं को अपने किसी प्रोजेक्ट में उचित सफलता मिल सकती है, इसलिए पूरी मेहनत से अपने काम में लगे रहें।
EDITED BY- HARLEEN KAUR




