
लुधियाना के अलग-अलग हिस्सों से सिर्फ 48 घंटों के अंदर 9 लड़कियां लापता हो गई। अब पंजाब महिला आयोग ने इस मामले का संज्ञान लिया है और लुधियाना पुलिस कमिश्नर को तलब किया है। महिला आयोग ने 8 जून तक रिपोर्ट देने को कहा है।
पंजाब महिला आयोग की चेयरपर्सन राज लाली गिल ने पुलिस कमिश्नर को लिखा है कि यह मामला बेहद गंभीर है। इसलिए इसे गंभीरता से लें। पंजाब के भीतर महिलाओं और बेटियों के मान-सम्मान और सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। इस बेहद संवेदनशील मामले की जांच किसी जूनियर मुलाजिम से करवाने के बजाय तुरंत किसी सीनियर अधिकारी को सौंपी जाए।
EDITED BY- HARLEEN KAUR



