Uncategorized

बारिश में पेट की गड़बड़ी से हैं परेशान?

डाइट में शामिल करें ये फायदेमंद चीजें

बारिश का  मौसम गर्मी से राहत देता है, लेकिन इस समय कई तरह की  स्वास्थ्य समस्याएं भी बढ़ सकती हैं। मानसून में नमी ज्यादा होने से कीटाणु जल्दी फैलते हैं, जिसका असर पेट और पाचन पर पड़ता है। इस मौसम में कई लोगों को गैस, एसिडिटी, पेट दर्द, पेट फूलना और खाना न पचने जैसी परेशानियां होने लगती हैं।

अगर आपको भी बारिश के दिनों में पेट से जुड़ी समस्या रहती है, तो अपने खाने-पीने की आदतों में थोड़ा बदलाव करके राहत पा सकते हैं। आइए जानते हैं कौन-से हेल्दी फूड्स मानसून में पेट को स्वस्थ रखने में मदद कर सकते हैं।

1. अदरक का सेवन करें
अदरक पेट के लिए फायदेमंद माना जाता है। मानसून में अदरक की चाय या गुनगुने पानी में अदरक लेने से गैस, पेट दर्द और अपच जैसी समस्याओं में राहत मिल सकती है।

2.  हर्बल ड्रिंक्स पिएं
दूध वाली चाय की जगह ग्रीन टी, अजवाइन का पानी या जीरे का पानी पी सकते हैं। ये पाचन को बेहतर रखने में मदद कर सकते हैं।

3. पुदीना खाएं
पुदीना पेट को ठंडक देता है और गैस, एसिडिटी व पेट फूलने की समस्या को कम करने में मदद कर सकता है। इसे चटनी या पानी में मिलाकर ले सकते हैं।

4. पकी हुई सब्जियां खाएं
मानसून में कच्ची सब्जियां और खुले सलाद खाने से बचें। लौकी, तोरई, कद्दू और टिंडा जैसी सब्जियां अच्छी तरह पकाकर खाना बेहतर रहता है।

5.दही और छाछ खाएं

दही और छाछ में अच्छे बैक्टीरिया होते हैं, जो पेट को स्वस्थ रखने और खाना पचाने में मदद करते हैं। बारिश के मौसम में इन्हें दिन के समय लेना बेहतर माना जाता है।

EDITED BY- HARLEEN KAUR

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!