धर्म

आज का राशिफल (पंडित अशोक भारद्वाज)

मेष– संतान से जुड़ी कोई योजना पूरी होने की अच्छी संभावना है। दिनचर्या और काम करने का तरीका व्यवस्थित रखेंगे, तो जरूरी काम अच्छे से पूरे होंगे। निवेश से जुड़े मामलों पर भी विचार करेंगे। सामाजिक गतिविधियों में रुचि रहेगी।

वृष– कोई महत्वपूर्ण काम अचानक पूरा होने से राहत मिलेगी और आत्मविश्वास बढ़ेगा। विद्यार्थियों को इंटरव्यू या प्रतियोगिता में महत्वपूर्ण उपलब्धि मिल सकती है।

मिथुन– घर की जरूरत और सुविधा से जुड़ी चीजों की खरीदारी हो सकती है। सामाजिक गतिविधियों से उपयोगी लोगों के संपर्क बढ़ेंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई से जुड़ी महत्वपूर्ण उपलब्धि मिल सकती है।

कर्क– घर और बाहर की छोटी बातों को नजरअंदाज करने से तनाव से बचेंगे। अपने सपनों और योजनाओं को पूरा करने के लिए समय अच्छा है। पिता या पिता समान किसी व्यक्ति से उपहार या सहयोग मिल सकता है।

सिंह– अनुभवी लोगों का साथ मिलेगा। सोच-समझकर किए गए काम शांति से पूरे होते जाएंगे। बच्चों के भविष्य से जुड़ी कुछ योजनाएं भी आगे बढ़ेंगी। महत्वपूर्ण फैसला भावनाओं के बजाय समझदारी से लें।

कन्या– भविष्य से जुड़ी किसी योजना पर काम शुरू करना चाहते हैं, तो समय अच्छा है। भावनाओं में बहने के बजाय समझदारी से फैसला लेने पर परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। दोस्तों या रिश्तेदारों के साथ गेट-टुगेदर से खुशी मिलेगी।

तुला– निजी काम को लेकर बनाई गई योजना सफल हो सकती है। इससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। घर के बड़े लोगों का प्यार और सहयोग मिलेगा। उधार दिया पैसा वापस मिलने से चिंता कम होगी।

वृश्चिक– सामाजिक गतिविधियों में आपकी भागीदारी रहेगी और आपके व्यक्तित्व की अच्छी बातें लोगों के सामने आएंगी। ऑनलाइन गोष्ठी या सेमिनार में शामिल होने का मौका मिले, तो उसका फायदा उठाएं। आपके विचारों को महत्व मिलेगा। आगे बढ़ने के नए रास्ते भी सामने आ सकते हैं।

धनु– अपनी समझदारी से किसी समस्या का समाधान निकाल लेंगे। काम के प्रति पूरी मेहनत अच्छे नतीजे देगी। दोस्तों और परिवार का भी पूरा सहयोग मिलेगा।

मकर– परिवार की कोई गलतफहमी दूर होने से संबंध बेहतर होंगे। संतान की पढ़ाई या करियर से जुड़ा महत्वपूर्ण फैसला परिवार में चर्चा के बाद लिया जा सकता है। आत्मविश्वास आगे बढ़ने में मदद करेगा।

कुंभ– मजबूत इरादे से जरूरी काम पूरे कर सकेंगे। आत्मविश्वास बनाए रखें। पूंजी निवेश की योजना पर विचार आगे बढ़ सकता है, लेकिन वास्तविक निवेश करने से पहले जोखिम और सभी जरूरी जानकारी अच्छी तरह जांच लें। घर की मरम्मत या रखरखाव के कामों में भी समय बीतेगा।

मीन– दिन की शुरुआत में काम ज्यादा रहेगा, लेकिन मेहनत के अच्छे नतीजे मिलेंगे। किसी समारोह में शामिल होने का निमंत्रण मिल सकता है। लोगों से मेल-मुलाकात खुशी देगी।

EDITED BY- HARLEEN KAUR

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!