आज का राशिफल (पंडित अशोक भारद्धाज)

मेष– ग्रह स्थिति लाभदायक है। भविष्य की योजनाओं पर विचार करने और उन्हें साकार करने के लिए समय अनुकूल रहेगा। किसी नई योजना को लागू करने में पूरी मेहनत करेंगे तो सफलता भी मिलेगी।
वृष– व्यस्तता के बावजूद रिश्तेदारों और दोस्तों के लिए समय निकालने से संबंधों में नजदीकी बढ़ेगी। निजी काम भी सुचारू रूप से चलते रहेंगे। निवेश करने के लिए समय बहुत अच्छा है। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में भी आस्था बढ़ेगी।
मिथुन– अभी की गई मेहनत के निकट भविष्य में निश्चित परिणाम मिलेंगे। आज किसी काम में अप्रत्याशित लाभ होने की स्थिति बन रही है। अपने काम पर फोकस बनाए रखें। अपनी क्षमता और योग्यता पहचानकर आगे बढ़ेंगे तो तरक्की के अवसर मिलेंगे।
कर्क– अभी की गई मेहनत के निकट भविष्य में निश्चित परिणाम मिलेंगे। आज किसी काम में अप्रत्याशित लाभ होने की स्थिति बन रही है। अपने काम पर फोकस बनाए रखें। अपनी क्षमता और योग्यता पहचानकर आगे बढ़ेंगे तो तरक्की के अवसर मिलेंगे।
सिंह– कई कामों में व्यस्तता रहेगी और उनमें सफलता भी मिलेगी। व्यापारियों और करीबी रिश्तेदारों के बीच आपका मान-सम्मान बना रहेगा। जीवन के सकारात्मक पहलुओं को समझने और अनुभव करने का मौका मिलेगा।
कन्या– ग्रह स्थिति अनुकूल है। कोई अच्छी खबर मिलने से खुशी होगी। मजबूत इच्छाशक्ति और आत्मविश्वास के दम पर कई महत्वपूर्ण काम पूरे कर पाएंगे। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में भी रुचि बनी रहेगी।
तुला– पुराने गिले-शिकवे दूर करने के लिए समय अनुकूल है। योजना बनाकर काम करना और सकारात्मक सोच रखना आपको नई दिशा देगा। धार्मिक स्थान पर जाने से मानसिक शांति और सुकून महसूस होगा।
वृश्चिक– कुछ प्रभावशाली लोगों से दोस्ताना संबंध बन सकते हैं। मेहनत के मुताबिक उचित नतीजे भी मिलेंगे। भावनाओं में बहकर फैसला लेने के बजाय व्यावहारिक तरीके से अपनी योजनाएं बनाएंगे तो निश्चित सफलता मिलेगी।
धनु– परिवार की व्यवस्था में तालमेल और अनुशासन बनाए रखने के लिए खास प्रयास करेंगे और सफल भी रहेंगे। मौज-मस्ती के बाद बच्चों का ध्यान दोबारा पढ़ाई पर केंद्रित होगा। सरकारी मामलों में आज कुछ राहत मिल सकती है।
मकर– लाभदायक संकेत मिल रहे हैं। प्रभावशाली लोगों के संपर्क से कई नई जानकारियां मिलेंगी। सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में भी आपकी मौजूदगी महत्वपूर्ण रहेगी। विद्यार्थी पढ़ाई पर पूरी तरह ध्यान केंद्रित कर पाएंगे।
कुंभ– कोई पुरानी समस्या आज सुलझ सकती है और आप खुद को ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे। घर में कोई शुभ काम भी संपन्न हो सकता है। समाजसेवा से जुड़ी गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। रुकी हुई पेमेंट मिलने की भी संभावना है।
मीन– दिनचर्या में अनुशासन और सकारात्मक बदलाव लाने से फायदा होगा। जिस लक्ष्य के लिए लंबे समय से कोशिश कर रहे थे, अब उसके उचित परिणाम मिलने का समय आ गया है। प्रयास जारी रखेंगे तो सफलता के संकेत मजबूत रहेंगे।
EDITED BY- HARLEEN KAUR




