आज का राशिफल (पंडित अशोक भारद्वाज)

मेष– कोई सरकारी काम अटका हुआ है, तो उसका समाधान मिलने की अच्छी संभावना है। विद्यार्थी पढ़ाई पर पूरा ध्यान देंगे। घर में किसी शुभ कार्यक्रम की योजना बन सकती है। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा।
वृष– अनुभवी लोगों से मिलने का मौका मिलेगा। आपके फैसले फायदेमंद साबित हो सकते हैं। विद्यार्थियों की पढ़ाई से जुड़ी परेशानी दूर होगी। धार्मिक या मनोरंजन की यात्रा भी हो सकती है।
मिथुन– कोई निजी समस्या सुलझ सकती है। घर की व्यवस्था सुधारने की कोशिश भी सफल होगी। करीबी रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। काफी समय बाद सबके साथ समय बिताने से तनाव कम होगा और खुशी मिलेगी।
कर्क– दोस्त या रिश्तेदार से चल रही गलतफहमी दूर करने की कोशिश सफल होगी और संबंध बेहतर होंगे। किसी निजी परेशानी से भी राहत मिल सकती है। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में समय देने से मानसिक शांति मिलेगी।
सिंह– दिन की शुरुआत अच्छी खबर से हो सकती है। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में समय बिताने से मन शांत रहेगा। घर में मेहमान आने से चहल-पहल बढ़ेगी और रिश्तों में नजदीकी आएगी।
कन्या– दिन खुशनुमा रहेगा। घर में बदलाव या मरम्मत की योजना पर काम शुरू करने के लिए समय अच्छा है। अपनी समझदारी से पारिवारिक विवाद सुलझा सकते हैं। इससे आपसी संबंध फिर बेहतर होंगे।
तुला– आसपास का माहौल सुखद रहेगा। आत्मविश्वास और ऊर्जा बनी रहेगी। घर की जरूरत का सामान ऑनलाइन खरीद सकते हैं। विद्यार्थी पढ़ाई पर पूरा ध्यान लगाएंगे।
वृश्चिक– पहले से रुकी योजनाओं पर दोबारा काम शुरू करने के लिए समय अच्छा है। मेहनत के अनुसार अच्छे नतीजे मिलेंगे। फंसी हुई पेमेंट के लिए आज दोबारा बात करने पर पैसा मिलने की संभावना है।
धनु– आज कई कामों में व्यस्त रहेंगे और सामाजिक संपर्क बढ़ेंगे। प्रतिष्ठित लोगों से मुलाकात फायदेमंद रहेगी। कोई महंगी या खास चीज भी खरीद सकते हैं।
मकर– पिछले कई दिनों की व्यस्तता थोड़ी कम होगी। अपने लिए समय निकालें। शांत होकर सोचने से कई समस्याओं का समाधान मिल सकता है। कोई खास उपलब्धि हासिल होने के संकेत हैं। मेहनत और मजबूत इरादे से अपने काम पर ध्यान दें।
कुंभ– परिवार और सामाजिक गतिविधियों में आपकी भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी। भावनाओं में बहने के बजाय अपनी समझ और क्षमता का इस्तेमाल करें। प्रभावशाली लोगों के साथ समय बिताने से नई बातें सीखेंगे और आपके व्यवहार में भी अच्छा बदलाव आएगा।
मीन– आज लक्ष्य हासिल करना आपकी प्राथमिकता रहेगी और मेहनत के अच्छे नतीजे मिलने के योग हैं। किसी धार्मिक या सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा। रिश्तों को मजबूत बनाने में आपकी खास भूमिका रहेगी। यात्रा थकाने वाली हो सकती है, लेकिन उससे फायदा भी मिल सकता है।
EDITED BY- HARLEEN KAUR




