धर्म

आज का राशिफल (पंडित अशोक भारद्धाज)

मेष– इस समय आपको कई अच्छे मौके मिल रहे हैं। अपनी योग्यता और क्षमता को पहचानें और समय का पूरा फायदा उठाएं। युवा अपने निजी कामों के साथ सामाजिक व्यवस्था बेहतर बनाने वाले कामों में भी रुचि लेंगे। विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन लगेगा।

वृष– भावनाओं में बहने के बजाय समझदारी और सूझबूझ से परिस्थितियों को अपने पक्ष में करना फायदेमंद रहेगा। भाग्य के भरोसे रहने के बजाय अपने कर्म पर विश्वास रखें। घर में बच्चे की किलकारी से जुड़ी अच्छी खबर मिलने से उत्सव जैसा माहौल बन सकता है।

मिथुन– अपनी योजनाओं पर काम करने के लिए समय अच्छा है। अपनी कार्यक्षमता और बेहतर करें, क्योंकि मेहनत के मुताबिक अच्छे नतीजे मिलेंगे। प्रॉपर्टी से जुड़े अधूरे काम भी आगे बढ़ेंगे।

कर्क– लंबे समय से अटका काम सुलझ सकता है। खुद पर भरोसा रखें और अपनी योग्यता साबित करें। नजदीकी रिश्तेदारों से मुलाकात में महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। समय सफलता दिलाने वाला है। संतान की तरफ से भी संतुष्टि रहेगी।

सिंह– घर के वरिष्ठ लोगों का मार्गदर्शन मिलता रहेगा। सुबह कोई अच्छी खबर मिलने से मन खुश रहेगा और महत्वपूर्ण फैसले लेना आसान होगा। युवाओं को अपनी योग्यता के मुताबिक अच्छे नतीजे मिल सकते हैं।

कन्या– घर की सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों की शॉपिंग में समय बीतेगा। किसी नजदीकी व्यक्ति की समस्या सुलझाने में आपकी खास भूमिका रहेगी। इससे आपकी छवि और व्यक्तित्व और बेहतर होगा। विद्यार्थियों को किसी प्रोजेक्ट में सीनियर्स की मदद मिलेगी।

तुला– आज दिन काफी हद तक मन मुताबिक रहेगा। अपनी योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं। प्रॉपर्टी या वाहन खरीदने-बेचने की योजना है तो उस पर गंभीरता से विचार करें। इस समय की गई डील फायदेमंद हो सकती है।

वृश्चिक- मन को शांत और एकाग्र रखें। आत्मचिंतन करने से लंबे समय से चल रही मानसिक उलझन खत्म हो सकती है। अपने पसंद के कामों के लिए भी समय निकाल पाएंगे। किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात खुशी देगी और बातचीत से नई जानकारियां भी मिलेंगी।

धनु– आज ऊर्जा और आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। अपने दम पर कोई खास लक्ष्य हासिल कर सकते हैं। पिछली गलतियों से सीखकर काम करने के तरीके में बदलाव करना सफलता दिलाएगा। कोई अच्छी खबर मिलने से दिन खुशनुमा रहेगा।

मकर– आज कोई बड़ी परेशानी हल हो सकती है। अपने प्रयास जारी रखें। मित्रों या परिवार से जुड़ी चिंता का समाधान भी मिलेगा। विद्यार्थियों को विभागीय या नौकरी से जुड़ी परीक्षा में सफलता मिलने के योग हैं। किसी धार्मिक स्थान पर जाने का प्रोग्राम भी बन सकता है।

कुंभ– जिस काम में सफलता के लिए लंबे समय से कोशिश कर रहे थे, उससे जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। अनुभवी लोगों की सलाह पर काम करने से सही रास्ता मिलेगा। संतान प्राप्ति की इच्छा रखने वाले लोगों को भी उम्मीद भरी खबर मिल सकती है।

मीन– परिस्थितियों में सकारात्मक बदलाव आया है। समय के हिसाब से अपने व्यवहार और रूटीन में बदलाव करने से आप ज्यादा सकारात्मक महसूस करेंगे। व्यक्तित्व में भी निखार आएगा। घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम की योजना बन सकती है।

EDITED BY- HARLEEN KAUR

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!