आज का राशिफल (पंडित अशोक भारद्धाज)

मेष– आज का दिन पिछले कुछ समय से चल रहे तनाव से राहत दिलाने वाला है। आत्मविश्वास और योग्यता के बल पर आप कई काम आसानी से निपटा लेंगे। किसी दिक्कत में रिटायर्ड या अनुभवी व्यक्ति की सलाह फायदेमंद रहेगी। जो लोग अब तक आपके खिलाफ थे, वे भी आपके पक्ष में आते दिख सकते हैं।
वृष– आज कोई कठिन काम सुलझता हुआ नजर आएगा। दिन की शुरुआत में ही जरूरी कार्यों की योजना बनाकर चलें। विद्यार्थियों और युवाओं को प्रतिस्पर्धा से जुड़े काम में सफलता मिलने की अच्छी संभावना है। दोपहर बाद घर की किसी समस्या का समाधान भी निकल सकता है, जिससे मन हल्का होगा।
मिथुन– कोई सोचा हुआ काम आसानी से पूरा होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। निवेश से जुड़ी गतिविधियों पर आपका फोकस रहेगा और परिणाम भी मिलेंगे। अतिरिक्त जिम्मेदारियां रहेंगी, लेकिन आप उन्हें अच्छी तरह निभा लेंगे। काम की रफ्तार बने रहने से दिन उपयोगी साबित होगा।
कर्क– हाल के समय में आपने जो नई नीतियां या नियम बनाए हैं, उनका फायदा मिलेगा और कई परेशानियां कम होंगी। पुराने अनुभवों के आधार पर कोई बड़ा निर्णय लेना आसान रहेगा। घर में किसी प्रिय संबंधी का आगमन हो सकता है, जिससे माहौल खुशनुमा होगा।
सिंह– आपकी वाकपटुता और काम करने की शैली लोगों को प्रभावित करेगी। दौड़-धूप के बावजूद आप खुद को संभाल लेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए समय अनुकूल है। मन को शांत रखने के लिए आध्यात्मिक गतिविधियों में समय देना लाभदायक रहेगा।
कन्या– दिनचर्या सुधारने का प्रयास काफी हद तक सफल रहेगा। परिवार या व्यवसाय से जुड़े किसी विशेष काम में आपको ठोस निर्णय लेना पड़ सकता है और आप सही फैसला ले पाएंगे। विदेश यात्रा से जुड़ी गतिविधियां भी बन सकती हैं।
तुला– परिवार की चल रही समस्याएं दूर होंगी और रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। युवाओं के लिए उम्मीद की नई किरण नजर आएगी। आपसी तनाव किसी की मध्यस्थता से आसानी से सुलझ सकता है, इसलिए बात को बढ़ाने के बजाय समाधान पर फोकस रखें।
वृश्चिक– उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने की अच्छी संभावना है। बाहरी गतिविधियों में रुचि रहेगी और सामाजिक दायरा बढ़ेगा। घर में मेहमान आने से आवभगत में अच्छा समय बीतेगा। प्रॉपर्टी में निवेश से जुड़ी सकारात्मक योजना भी बन सकती है।
धनु– दिन का बड़ा हिस्सा पारिवारिक व्यवस्थाओं को संभालने में लगेगा। अपनी योग्यता से आप कामों को बेहतर ढंग से पूरा कर पाएंगे। प्रॉपर्टी में निवेश भविष्य के लिए फायदेमंद हो सकता है, इसलिए सोच-समझकर योजना बनाएं।
मकर– दिन की शुरुआत सामान्य रहेगी, लेकिन दोपहर तक परिस्थितियां आपके पक्ष में आती जाएंगी। अपनी उपलब्धियां बनाए रखने के लिए स्वभाव में सौम्यता और आदर्श जरूरी रहेगा। घर में धार्मिक आयोजन की संभावना है, जिससे माहौल सकारात्मक होगा।
कुंभ– आज कई शुभ अवसर मिल सकते हैं। स्थान परिवर्तन की योजना बन रही है तो उसे आगे बढ़ाने का समय अच्छा है। संतान की प्रतियोगी परीक्षा में सफलता से घर में खुशी रहेगी। भाइयों के साथ चल रहा विवाद किसी की मदद से सुलझाने की कोशिश सफल हो सकती है।
मीन– आप अपने काम को नया रूप देने के लिए रचनात्मक तरीके अपनाएंगे और सफलता भी मिलेगी। किसी नजदीकी संबंधी के आने से घर में खुशनुमा माहौल बनेगा। आय बढ़ने के साथ खर्च भी रहेगा, लेकिन व्यवस्था संभलती नजर आएगी।
EDITED BY- HARLEEN KAUR




