आज का राशिफल (पंडित अशोक भारद्धाज)

मेष– पिछले कुछ समय से अटका हुआ फाइनेंस संबंधी काम पूरा हो सकता है। पैतृक प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई मामला चल रहा है तो उस पर विचार-विमर्श करने के लिए दिन अच्छा है। घर में किसी रिश्तेदार के आने से खुशनुमा माहौल रहेगा।
वृष– प्रभावशाली और अनुभवी लोगों के साथ रहने का मौका न छोड़ें। इससे संपर्क दायरा और पहचान बढ़ेगी। विद्यार्थियों को पिछले कुछ समय से चल रही परेशानी से राहत मिलेगी। किसी रिश्तेदार के यहां समारोह में जाने का निमंत्रण मिल सकता है।
मिथुन– अनुकूल ग्रह स्थिति बनी हुई है। कोई सपना पूरा करने के लिए अच्छा समय है। प्रभावशाली लोगों के साथ फायदेमंद संबंध बनेंगे। रिश्तेदारों से जुड़ा कोई विवाद सुलझने से संबंधों में दोबारा मधुरता आएगी।
कर्क– किसी खास काम को लेकर दिनभर दौड़-धूप रहेगी, लेकिन मनचाहा परिणाम मिलने से खुशी भी होगी। नजदीकी रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। युवाओं को व्यवसाय से संबंधित मार्गदर्शन मिल सकता है।
सिंह– पुराने दोस्तों से मुलाकात होने पर खुशनुमा यादें ताजा होंगी। प्रॉपर्टी या किसी खास वस्तु की खरीद-बिक्री से जुड़ा काम पूरा होने के करीब है। इसलिए जरूरी तैयारी पहले से पूरी रखें।
कन्या– समय सकारात्मक है। परिवार के साथ समय बिताकर खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। आत्मविश्वास और मेहनत से कामों में सफलता मिलेगी। आपकी योग्यता और काबिलियत की तारीफ होगी।
तुला– पिछले कुछ समय से किसी काम को लेकर चल रही समस्या दूर हो सकती है। सामाजिक गतिविधियों में अपनी मौजूदगी बनाए रखें। लंबे समय बाद किसी प्रिय रिश्तेदार से मुलाकात खुशी और उत्साह देगी।
वृश्चिक– दिन की शुरुआत सुखद होगी। पिछले कुछ समय से चल रहे तनाव से राहत मिलेगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई से जुड़ी समस्या का समाधान मिल सकता है। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है।
धनु– प्रॉपर्टी की खरीद-बिक्री से जुड़ी कोई डील फाइनल हो सकती है। दूसरों की सलाह पर पूरी तरह निर्भर रहने के बजाय अपने फैसले को महत्व दें। घर के रखरखाव से जुड़ी वस्तुओं की ऑनलाइन खरीदारी हो सकती है।
मकर– ग्रह स्थिति और भाग्य आपके लिए अच्छी परिस्थितियां बना रहे हैं। लंबे समय से रुके हुए काम थोड़े प्रयास से पूरे हो सकते हैं। राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियों में आपका प्रभाव रहेगा। विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन लगेगा।
कुंभ– आज आप कोई कठोर फैसला ले सकते हैं, जो भविष्य में फायदेमंद साबित होगा। आपसी संबंध मजबूत करने पर विशेष ध्यान रहेगा। पढ़ाई कर रहे लोगों का फोकस लक्ष्य पर बना रहेगा और उसे हासिल करने में सफलता मिल सकती है।
मीन– रुका हुआ काम आसानी से पूरा हो सकता है। प्रॉपर्टी की खरीद-बिक्री के लिए प्रयास कर रहे हैं तो दिन अनुकूल है। दूर रहने वाले किसी व्यक्ति से अचानक सहयोग मिल सकता है और आर्थिक परेशानी भी दूर हो सकती है।
EDITED BY- HARLEEN KAUR




