टॉप न्यूज़

आज सुबह 9 से शाम 5 बजे तक बंद रहेगा जालंधर

आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

लुधियाना में बाबा साहेब डॉ. बी.आर. अंबेडकर की प्रतिमा से छेड़छाड़ की घटना को लेकर दलित समुदाय में भारी रोष है। घटना के विरोध में अलग-अलग जिलों में जत्थेबंदियों द्वारा बंद का ऐलान किया जा रहा है। इसी कड़ी में जालंधर में भी भगवान वाल्मीकि शक्ति क्रांति सेना पंजाब और भीम क्रांति सेना ने वीरवार को शहर बंद रखने का ऐलान किया है।

भगवान वाल्मीकि शक्ति क्रांति सेना पंजाब के अध्यक्ष राजीव गोरा और भीम क्रांति सेना के अध्यक्ष गौरव वाल्मीकि की अगुवाई में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक शहर बंद रहेगा। हालांकि, इस दौरान स्कूल-कॉलेज और मेडिकल स्टोर खुले रखने की बात कही गई है।

राजीव गोरा ने कहा कि बाबा साहेब की प्रतिमा से छेड़छाड़ की घटना बेहद निंदनीय है। उन्होंने दावा किया कि इसी स्थान पर पहले भी कई बार प्रतिमा को निशाना बनाया जा चुका है। पहले प्रतिमा के शीशे तोड़ने की घटना के बाद समुदाय ने सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग की थी, लेकिन कोई ठोस प्रबंध नहीं किए गए। उन्होंने कहा कि भगवान वाल्मीकि जी के प्रगट दिवस से पहले हुई इस घटना से समुदाय में रोष और बढ़ गया है।

वहीं गौरव वाल्मीकि ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि बार-बार बाबा साहेब की प्रतिमा को निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि राजनीतिक लाभ के लिए ऐसी घटनाएं करवाई जा सकती हैं।आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक संघर्ष जारी रहेगा। साथ ही उन्होंने बताया कि पंजाब के अन्य जिलों में भी बंद का ऐलान किया गया है।

EDITED BY- HARLEEN KAUR

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!