टॉप न्यूज़

CM भगवंत मान के काफिले पर टमाटर फेंकने की कोशिश

BJP नेता रवनीत बिट्टू हिरासत में

पंजाब के लुधियाना में शनिवार दोपहर करीब दो बजे एक बड़ा राजनीतिक ड्रामा देखने को मिला। बीजेपी नेता और पूर्व केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। वे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के काफिले पर टमाटर और अंडे फेंकने की कोशिश कर रहे थे।

आम आदमी पार्टी (आप) ने लुधियाना में एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया था। इसमें मुख्यमंत्री भगवंत मान, मनीष सिसोदिया और पार्टी के कई अन्य नेता शामिल होने वाले थे। सभी नेता कार्यक्रम के लिए लुधियाना पहुंच रहे थे। मुख्यमंत्री का काफिला पंजाब खेतीबाड़ी यूनिवर्सिटी (पीएयू) के बाहर से गुजरना था।

इसी रास्ते पर रवनीत बिट्टू हाथ में टमाटर लेकर पहुंच गए। पुलिस ने उन्हें पहले ही आगे बढ़ने से रोक दिया। जब मुख्यमंत्री का काफिला वहां से निकला, तो बिट्टू ने भगवंत मान की गाड़ी पर टमाटर फेंकने की कोशिश की। पुलिस मौके पर मौजूद थी और उसने उन्हें तुरंत हिरासत में ले लिया। बिट्टू काफिले के बहुत करीब नहीं पहुंच पाए थे, लेकिन पीएयू गेट तक जरूर पहुंच गए थे। पुलिस उन्हें वहां से ले गई।

इस पूरे मामले की जड़ एक दिन पहले की घटना है। शुक्रवार को बटाला के पास रवनीत बिट्टू के काफिले पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अंडे और टमाटर फेंके थे। उसी घटना के विरोध में बिट्टू आज लुधियाना पहुंचे थे। उनका मकसद था कि वे भी मुख्यमंत्री के काफिले पर टमाटर फेंककर जवाब दें।

EDITED BY- HARLEEN KAUR

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!