टॉप न्यूज़

लुधियाना में ट्रैफिक जाम में फंसा चाउ चाउ नस्ल का कुत्ता

मालिक ने कहा- यह कुत्ता AC के बिना नहीं रह सकता

लुधियाना में वाल्मीकि समुदाय ने भीम राव अंबेडकर की मूर्ति से छेड़छाड़ के मामले में लुधियाना बंद का आह्वान किया था, जिसके बाद लुधियाना शहर में लंबा ट्रैफिक जाम लग गया, जिसमें कई लोग अपनी गाड़ियों और स्कूटर के साथ फंस गए। दरअसल, कल रात जालंधर बाईपास चौक पर भीम राव अंबेडकर की मूर्ति से छेड़छाड़ के मामले में वाल्मीकि समुदाय ने विरोध के बाद लुधियाना बंद का ऐलान किया था। बंद के ऐलान के बाद लुधियाना शहर में कई दुकानें भी खुली नजर आईं।

जहां एक तरफ लोग ट्रैफिक जाम में फंसे थे। वहीं लुधियाना शहर में एक चाउ चाउ नस्ल का कुत्ता गाड़ी में फंस गया। दूसरी ओर चाउ चाउ नस्ल के कुत्ते के मालिक विजय ने कहा कि यह चाउ चाउ नस्ल का कुत्ता है, जो बिना AC के नहीं रहता, इस चाउ चाउ नस्ल के कुत्ते की कीमत 40 हजार है, गर्मी में कुत्ते की हालत ठीक नहीं है, हालत और खराब होती जा रही है। जी हां, ट्रैफिक जाम में फंसी गाड़ी में फ्यूल भी नहीं है। वह मुश्किल से पेट्रोल पंप तक जाएगी, क्योंकि एक घंटे तक खड़ी रहने के बाद फ्यूल खत्म हो गया है। हमें उसे गर्मी में रखने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

EDITED BY- HARLEEN KAUR

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!