धर्म

आज का राशिफल (पंडित अशोक भारद्धाज)

मेष– आज आपके प्रयासों से कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। इससे सुकून मिलेगा और नई ऊर्जा महसूस होगी। राजनीतिक संबंधों के जरिये आपका जनसंपर्क बढ़ेगा। ये संपर्क भविष्य में आपके काम भी आ सकते हैं।

वृष– करीबी रिश्तेदारों के आने से घर में सुखद माहौल रहेगा। समाज में आपकी योग्यता और काबिलियत की तारीफ होगी। सेविंग से जुड़ी गतिविधियों में भी फायदेमंद स्थिति बन सकती है। घर में धार्मिक आयोजन होने की संभावना है।

मिथुन– आज कई तरह की गतिविधियों में आपकी रुचि रहेगी। कोई भी काम शुरू करने से पहले उसके फायदे और नुकसान पर विचार जरूर करें। थोड़ी सावधानी रखने से कई काम आपके पक्ष में आसानी से पूरे हो सकते हैं।

कर्क– जिस खास काम के लिए पिछले कुछ समय से प्रयास कर रहे थे, आज उसमें सफलता मिल सकती है। सामाजिक स्तर पर नई पहचान भी बनेगी। दिन का कुछ समय बच्चों की परेशानियां समझने और उनका समाधान निकालने में बीतेगा।

सिंह– कहीं पूंजी निवेश करने की योजना है तो समय अनुकूल है। ग्रह स्थिति आपके पक्ष में बनी हुई है। दूसरों की मदद पर निर्भर रहने के बजाय अपनी क्षमता और योग्यता पर भरोसा रखना ज्यादा फायदेमंद रहेगा।

कन्या– दिन का दूसरा हिस्सा ज्यादा अनुकूल रहेगा। इसलिए सुबह ही अपने जरूरी कामों की योजना बना लें। सकारात्मक और संतुलित सोच के साथ काम करेंगे तो योजनाएं व्यवस्थित तरीके से पूरी होती जाएंगी।

तुला– कलात्मक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी और निजी काम आसानी से पूरे होंगे। आपके स्वभाव में आ रहे सकारात्मक बदलाव की वजह से परिवार और रिश्तेदारों के बीच आपकी अच्छी छवि बनेगी। फिटनेस पर भी ध्यान देंगे।

वृश्चिक– नई उम्मीद के साथ दिन की शुरुआत होगी। विपरीत परिस्थिति का समाधान सकारात्मक सोच और संतुलित व्यवहार से निकाल पाएंगे। आत्मविश्वास बना रहेगा। परिवार के साथ किसी गेट-टुगेदर का कार्यक्रम भी बन सकता है।

धनु– जीवन को लेकर आपका सकारात्मक रवैया हर परिस्थिति में खुश रहने में मदद करेगा। आपका रहन-सहन और बोलने का तरीका लोगों को प्रभावित करेगा। घर में किसी शुभ या मांगलिक आयोजन की योजना बन सकती है।

मकर– परिवार के लोगों को आपसे कुछ उम्मीदें रहेंगी और आप उन्हें पूरा करने की कोशिश करेंगे। दिन का कुछ समय आत्ममंथन और शांत वातावरण में बिताएं। इससे कई उलझनों का समाधान मिल सकता है। युवाओं को बड़े लोगों का मार्गदर्शन मिलेगा।

कुंभ– लंबे समय से अधूरा कोई काम आज पूरा हो सकता है। इससे नई ऊर्जा और ताजगी महसूस होगी। सामाजिक गतिविधियों में आपकी मौजूदगी बढ़ने से संपर्कों का दायरा भी बढ़ेगा। कोई करीबी रिश्तेदार घर आ सकता है।

मीन– आज कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। नई उम्मीदें बनेंगी और प्रयासों के अच्छे नतीजे मिलेंगे। सामाजिक गतिविधियों में भी आपका योगदान रहेगा। परिवार में किसी मांगलिक काम की योजना बन सकती है, जिससे खुशनुमा माहौल रहेगा।

EDITED BY- HARLEEN KAUR

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!