धर्म

आज का राशिफल (पंडित अशोक भारद्धाज)

मेष– ग्रह स्थिति सकारात्मक है। लंबे समय से रुके या अटके काम थोड़े प्रयास से पूरे हो सकते हैं। विद्यार्थी पढ़ाई पर पूरा ध्यान दे पाएंगे।

वृष– अतिरिक्त काम रहेगा, लेकिन आप जिम्मेदारियां अच्छे से पूरी कर पाएंगे। किसी करीबी रिश्तेदार के साथ पुराना विवाद अनुभवी व्यक्ति की मदद से सुलझ सकता है। कहीं रुका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है।

मिथुन– रोजमर्रा की दिनचर्या से थोड़ा समय निकालकर खुद के बारे में सोचें। इससे सकारात्मक बदलाव और नई ऊर्जा महसूस होगी। किसी उलझे हुए काम को व्यवस्थित करने की कोशिश सफल रहेगी।

कर्क– खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे और जिस काम को शुरू करेंगे, उसे पूरा करने की कोशिश करेंगे। परिवार की जरूरतों पर भी ध्यान रहेगा। किसी राजनीतिक संपर्क से फायदा मिलने की संभावना है।

सिंह– प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई काम बन सकता है। मेहनत से रुके हुए काम पूरे कर पाएंगे। किसी बच्चे को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने से घर में खुशी रहेगी।

कन्या– परिवार की किसी समस्या को सुलझाने में आपकी खास भूमिका रहेगी। काम के प्रति समर्पण से कई समस्याएं हल हो सकती हैं। सामाजिक और पारिवारिक गतिविधियों में भी योगदान रहेगा।

तुला– ग्रह स्थिति में अच्छा बदलाव आ रहा है। पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने लक्ष्य के लिए मेहनत करें। सकारात्मक नतीजे मिलने की संभावना है। सामाजिक गतिविधियों में भी सम्मान बढ़ेगा।

वृश्चिक– परिवार के साथ किसी खास विषय पर चर्चा होगी। काम शुरू करने से पहले पूरी योजना बनाना गलतियों से बचाएगा। आर्थिक स्थिति भी बेहतर होगी।

धनु– प्रॉपर्टी की खरीद-बिक्री में सफलता मिल सकती है। व्यावहारिक सोच सही फैसला लेने में मदद करेगी। घर में किसी प्रिय मित्र का आना हो सकता है। परिवार के साथ मनोरंजक यात्रा की संभावना भी है।

मकर– महत्वपूर्ण जानकारियां मिलेंगी। किसी खास प्रोजेक्ट में पैसा लगाना फायदेमंद साबित हो सकता है। मेहनत से कोई सपना पूरा कर पाएंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

कुंभ– आपकी कोई योजना या लक्ष्य पूरा हो सकता है। प्रॉपर्टी की खरीद-बिक्री का काम चल रहा है तो कुछ रुकावटों के बाद सफलता मिलेगी। दोस्तों से मुलाकात होगी।

मीन– निजी और सामाजिक गतिविधियों में व्यस्तता रहेगी। घर के लिए कोई नई चीज खरीदी जा सकती है। किसी रिश्तेदार की परेशानी में मदद करके खुशी मिलेगी। मेहनत के अनुसार नतीजे भी मिलेंगे।

EDITED BY- HARLEEN KAUR

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!