आज का राशिफल (पंडित अशोक भारद्धाज)

मेष– पिछली गलतियों से सीख लेकर वर्तमान स्थिति बेहतर बनाने की कोशिश करेंगे। इसका सकारात्मक असर आपके व्यक्तित्व पर भी दिखाई देगा। किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात खुशी और ताजगी देगी। इससे अपने कामों पर भी ज्यादा एकाग्रता से ध्यान दे पाएंगे।
वृष– सकारात्मक सोच और अपने ज्यादातर काम खुद निपटाने की कोशिश सफलता दिलाएगी। किसी परेशानी में वरिष्ठ व्यक्ति की मदद खास तौर पर उपयोगी रहेगी। रुकी हुई या किसी को उधार दी गई पेमेंट वापस मिलने के लिए समय अनुकूल है।
मिथुन– दिन सामान्य रहेगा। कोई महत्वपूर्ण काम शुरू करने से पहले उसके सकारात्मक और नकारात्मक दोनों पहलुओं पर विचार करना जरूरी होगा। थोड़ी सावधानी रखने से कई काम आपके पक्ष में सुचारू रूप से पूरे हो सकते हैं। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों की ओर भी रुझान बढ़ेगा।
कर्क– कोई काम शुरू करने से पहले उसकी पूरी योजना और रूपरेखा बना लेने से गलतियों से बच पाएंगे। मनोरंजन से जुड़ी गतिविधियों में भी समय बीतेगा। किसी नए काम से पहली कमाई मिलने की संभावना है, जिससे उत्साह बढ़ेगा।
सिंह– सामाजिक गतिविधियों में आपकी मौजूदगी बनी रहेगी। किसी जरूरतमंद दोस्त की मदद करके मानसिक और आत्मिक खुशी मिलेगी। अपने बारे में चल रही अफवाहों पर ज्यादा ध्यान न देकर काम पर फोकस करना बेहतर रहेगा। सफलता मिलने पर जो लोग अभी विरोध में हैं, वे भी बाद में आपके पक्ष में आ सकते हैं।
कन्या– परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी। कुछ परेशानियां आने के बावजूद सकारात्मक और संतुलित सोच के साथ आगे बढ़ते रहेंगे। भावनाओं में बहने के बजाय व्यावहारिक नजरिया रखने से तरक्की में मदद मिलेगी। विद्यार्थी पढ़ाई पर फोकस बनाए रखेंगे।
तुला– ग्रह स्थिति में सकारात्मक बदलाव आ रहा है। घर के वरिष्ठ लोगों की मदद और मार्गदर्शन से कोई खास समस्या हल हो सकती है। परिवार में विवाह योग्य सदस्य के लिए अच्छा रिश्ता आने की संभावना है। किसी जरूरतमंद रिश्तेदार की मदद करने से मानसिक और आत्मिक सुकून मिलेगा।
वृश्चिक– किसी नई योजना को अमल में लाने से अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। चुनौतियों को स्वीकार करके क्रिएटिव तरीके से काम करना फायदेमंद रहेगा। किसी करीबी रिश्तेदार का सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों को अपनी मेहनत के मुताबिक नतीजे मिलने के संकेत हैं।
धनु– प्रॉपर्टी से जुड़ा लंबे समय से रुका काम आज पूरा हो सकता है। पढ़ाई कर रहे बच्चों के लिए समय ज्ञान बढ़ाने वाला रहेगा। किसी खास दोस्त से मुलाकात होगी और उसकी मदद या बातचीत से किसी समस्या का समाधान भी मिल सकता है।
मकर– ग्रह स्थिति आपके पक्ष में रहेगी। किसी लक्ष्य को हासिल करने के लिए काम करने के तरीके में अनुशासन और व्यवस्था रखना जरूरी होगा। घर की जिम्मेदारियां गंभीरता से निभाएंगे। फोन या ईमेल के जरिए कोई खास खबर मिल सकती है।
कुंभ– रोजमर्रा की एक जैसी दिनचर्या से राहत पाने के लिए अपनी पसंद के कामों में समय बिताएंगे और इससे मानसिक सुकून मिलेगा। जमीन-जायदाद और निवेश से जुड़े कामों में व्यस्तता रहेगी। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है।
मीन– ग्रह स्थिति आपके लिए कुछ खास संभावनाएं बना रही है। जो काम असंभव लग रहा था, वह अचानक पूरा हो सकता है। इससे बहुत खुशी और उत्साह महसूस होगा। ऊर्जा भी अच्छी रहेगी। परिवार के साथ घूमने-फिरने की योजना बन सकती है।
EDITED BY- HARLEEN KAUR




