टॉप न्यूज़

नाना पाटेकर के निधन पर गडकरी समेत कई केंद्रीय मंत्रियों ने जताया शोक

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का गुरुवार सुबह गोवा स्थित उनके आवास पर 75 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन पर नितिन गडकरी समेत कई केंद्रीय मंत्रियों ने शोक जताया है। गडकरी ने कहा कि संवाद अदायगी के अपने खास अंदाज से नाना पाटेकर ने कई किरदारों को अमर बना दिया और अपनी एक अलग पहचान बनाई। उनका निधन भारतीय फिल्म उद्योग के लिए एक बड़ी क्षति है।

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने लिखा, “दिग्गज भारतीय अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबर बेहद चौंकाने वाली और दुखद है। मैं उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। नाना और मेरे बीच बहुत करीबी और दोस्ताना संबंध थे। अपनी दमदार अदाकारी के दम पर, नाना पाटेकर ने पांच दशकों से अधिक समय तक मराठी और हिंदी सिनेमा के जरिए दर्शकों के दिलों पर राज किया।”

गडकरी ने कहा कि संवाद अदायगी के अपने खास अंदाज से उन्होंने कई किरदारों को अमर बना दिया और अपनी एक अलग पहचान बनाई। उनका निधन भारतीय फिल्म उद्योग के लिए एक बड़ी क्षति है। नितिन गडकरी ने यह भी कहा कि ‘नाम फाउंडेशन’ के माध्यम से ग्रामीण महाराष्ट्र में जल संरक्षण और भंडारण के क्षेत्रों में उनका काम उल्लेखनीय और महत्वपूर्ण था। आत्महत्या करने वाले किसानों के परिवारों की उन्होंने जो मदद की, वह कई लोगों के लिए सहारा बनी। एक असाधारण कलाकार और अभिनेता होने के साथ-साथ, नाना समाज की जरूरतों के प्रति बेहद संवेदनशील व्यक्ति थे।

गडकरी ने प्रार्थना की कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें। केंद्रीय भारी उद्योग और इस्पात मंत्री एचडी कुमारस्वामी ने भी नाना पाटेकर के निधन पर दुख जताया। उन्होंने लिखा, “दिग्गज अभिनेता और फिल्म निर्माता नाना पाटेकर के 75 वर्ष की आयु में निधन से गहरा दुख हुआ है। उनके दमदार अभिनय, विशिष्ट आवाज और सिनेमा में उनके उल्लेखनीय योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। उनका निधन भारतीय सिनेमा और कला जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उनके परिवार, दोस्तों और अनगिनत प्रशंसकों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं। उनकी आत्मा को शांति मिले।”

EDITED BY- HARLEEN KAUR

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!