धर्म

आज का राशिफल (पंडित अशोक भारद्धाज)

मेष– घर में किसी मांगलिक काम की योजना बन सकती है या किसी शुभ अवसर पर जाने का निमंत्रण मिलेगा। व्यस्तता के बावजूद परिवार के साथ ऑनलाइन शॉपिंग और मौज-मस्ती में समय बीतेगा। बड़े-बुजुर्गों का स्नेह और आशीर्वाद परिवार पर बना रहेगा।

वृष– पुरानी गलतफहमियां दूर होंगी और रिश्तों में दोबारा मधुरता आएगी। मेहनत करने का समय है और सफलता मिलने के भी निश्चित संकेत हैं। बच्चों की परेशानी समझकर उसका समाधान करने से उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा।

मिथुन– गैरजरूरी कामों में समय खराब करने के बजाय परिवार और निजी जिम्मेदारियों पर ध्यान देना फायदेमंद रहेगा। आज लिया गया कोई महत्वपूर्ण फैसला भविष्य में लाभ देगा। लंबे समय से चल रही चिंता और तनाव से भी राहत मिल सकती है।

कर्क– लोन या प्रॉपर्टी से जुड़ी कोई समस्या चल रही है तो आज उसका समाधान मिल सकता है। किसी करीबी व्यक्ति से चल रही गलतफहमी भी आपसी बातचीत से दूर होगी और संबंध फिर मधुर बनेंगे। महत्वपूर्ण फैसले आपके पक्ष में रहने के संकेत हैं।

सिंह– मानसिक और शारीरिक सुकून के लिए अध्यात्म की ओर रुचि बढ़ सकती है। प्रॉपर्टी या वाहन खरीदने-बेचने की योजना है तो उस पर गंभीरता से विचार होगा। रिश्तेदारों से मुलाकात और बातचीत भी होगी।

कन्या– दिन का ज्यादातर समय बाहरी गतिविधियों में बीतेगा और यात्रा की योजना भी बन सकती है। पूरी ऊर्जा के साथ काम करेंगे और सफलता भी मिलेगी। बच्चे पढ़ाई को लेकर एकाग्र रहेंगे।

तुला– घर के बड़े-बुजुर्गों के आशीर्वाद और मार्गदर्शन से कोई बड़ी दुविधा दूर होगी। मानसिक सुकून मिलेगा। विद्यार्थियों और युवाओं को किसी प्रतियोगिता में सफलता मिलने की बहुत अच्छी संभावना है। धार्मिक स्थान पर जाने की योजना भी बन सकती है।

वृश्चिक– समय सुखद है। किसी मुश्किल परिस्थिति में अचानक अनुभवी व्यक्ति की मदद मिलने से कई समस्याओं से राहत मिलेगी। निवेश या पॉलिसी से जुड़े मामले में किसी दोस्त की उपयोगी सलाह मिल सकती है।

धनु– घर और बिजनेस दोनों जगह आपका योगदान महत्वपूर्ण रहेगा। संतुलित व्यवहार हर परिस्थिति में तालमेल बनाए रखने में मदद करेगा। किसी करीबी दोस्त से गंभीर विषय पर बातचीत होगी और इसके सकारात्मक नतीजे भी मिलेंगे।

मकर– योजनाबद्ध तरीके से काम करना और सकारात्मक सोच रखना सही फैसला लेने में मदद करेगा। घर की अंदरूनी व्यवस्था सुधारने की योजना बन सकती है। घरेलू मामलों को ज्यादा व्यवस्थित करने पर ध्यान रहेगा।

कुंभ– किसी करीबी रिश्तेदार के अचानक घर आने से खुशनुमा माहौल बनेगा और अच्छी बातचीत होगी। विद्यार्थियों की पढ़ाई से जुड़ी कोई रुकावट दूर होने से राहत मिलेगी। आपकी समझदारी और चतुराई तरक्की में मदद करेगी।

मीन– कोई मुश्किल काम आज हल होता दिखाई दे रहा है। दिन की शुरुआत में ही जरूरी कामों की योजना बनाना फायदेमंद रहेगा। विद्यार्थियों और युवाओं को प्रतियोगिता से जुड़े किसी काम में सफलता मिलने की अच्छी संभावना है। दोपहर बाद कोई घरेलू समस्या भी पूरी तरह सुलझ सकती है।

EDITED BY- HARLEEN KAUR

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!