
गोंड महला ५ ॥ गुरु मेरी पूजा गुरु गोबिंदु ॥ गुरु मेरा पारब्रहमु गुरु भगवंतु ॥ गुरु मेरा देउ अलख अभेउ ॥ सरब पूज चरन गुर सेउ ॥१॥ गुर बिनु अवरु नाही मै थाउ ॥ अनदिनु जपउ गुरू गुर नाउ ॥१॥ रहाउ॥ गुरु मेरा गिआनु गुरु रिदै धिआनु ॥ गुरु गोपालु पुरखु भगवानु ॥ गुर की सरणि रहउ कर जोरि ॥ गुरू बिना मै नाही होरु ॥२॥ गुरु बोहिथु तारे भव पारि ॥ गुर सेवा जम ते छुटकारि ॥ अंधकार महि गुर मंत्रु उजारा ॥ गुर कै संगि सगल निसतारा ॥३॥ गुरु पूरा पाईऐ वडभागी ॥ गुर की सेवा दूखु न लागी ॥ गुर का सबदु न मेटै कोइ ॥ गुरु नानकु नानकु हरि सोइ ॥४॥७॥९॥
अर्थ: हे भाई! (मेरा) गुरु (गुरु की शरण ही) मेरे वास्ते (देव-) पूजा है, (मेरा) गुरु, गोबिंद (का रूप) है। मेरा गुरु परमात्मा (का रूप) है, गुरु बड़ी ही सामर्थ्य का मालिक है। मेरा गुरु उस प्रकाश-रूप प्रभु का रूप है जिसका स्वरूप बयान नहीं किया जा सकता और जिसका भेद पाया नहीं जा सकता। मैं तो उन गुरु-चरणों की शरण पड़ा रहता हूँ जिनको सारी सृष्टि पूजती है।1। हे भाई! (माया के मोह के घोर अंधकार से बचने के लिए) गुरु के बिना मुझे और कोई जगह नहीं सूझती (जिसका मैं आसरा ले सकूँ। सो) मैं हर वक्त गुरु का नाम जपता हूँ (गुरु की ओट लिए बैठा हूँ)।1। रहाउ। हे भाई! गुरु ही मेरे वास्ते धार्मिक चर्चा है, गुरु (सदा मेरे) हृदय में टिका हुआ है, यही मेरी समाधि है। गुरु उस भगवान का रूप है जो सर्व-व्यापक है और सृष्टि का पालनहार है। मैं (अपने) दोनों हाथ जोड़ के (सदा) गुरु की शरण पड़ा रहता हूँ। गुरु के बिना मुझे कोई और आसरा नहीं सूझता।2। हे भाई! गुरु जहाज है जो संसार-समुंदर से पार लंघा लेता है। गुरु की शरण पड़ने से जमों (के डर) से खलासी मिल जाती है। (माया के मोह के) घोर अंधकार में गुरु का उपदेश ही (आत्मिक जीवन का) प्रकाश देता है। गुरु की संगति में रहने से सारे जीवों का पार-उतारा हो जाता है।3। हे भाई! बहुत ही भाग्यों से पूरा गुरु मिलता है। गुरु की शरण पड़ने से कोई दुख छू भी नहीं सकता। (जिस मनुष्य के हृदय में) गुरु का शब्द (बस जाए, उसके अंदर से) कोई मनुष्य (आत्मिक जीवन के उजाले को) मिटा नहीं सकता। हे भाई! गुरु नानक उस परमात्मा का रूप है।4।7।9।
EDITED BY- HARLEEN KAUR




