धर्म

तुलसी के पास कब और कौन-सा दीया जलाना चाहिए?

जानें नियम

हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को बहुत पवित्र माना जाता है। ज्यादातर घरों में रोज तुलसी माता की पूजा की जाती है। मान्यता है कि जिस घर में तुलसी की पूजा होती है, वहां सुख-शांति और खुशहाली बनी रहती है। तुलसी भगवान विष्णु को भी बहुत प्रिय हैं।

लोग सुबह तुलसी में जल चढ़ाते हैं और शाम को उनके पास दीपक जलाते हैं। माना जाता है कि ऐसा करने से घर में अच्छी ऊर्जा आती है और मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। लेकिन कई लोगों को यह नहीं पता होता कि तुलसी के पास किस समय और कौन-सा दीपक जलाना चाहिए। आइए जानते हैं इसके आसान नियम-

तुलसी के पास दीया जलाने का सही समय

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, तुलसी के पास दीया जलाने का सबसे अच्छा समय शाम का होता है। सूर्यास्त के बाद गोधूलि बेला में दीपक जलाना शुभ माना जाता है। आप रोज शाम को पूजा के समय तुलसी के पास दीपक जला सकते हैं। बहुत देर रात में दीपक जलाने से बचना चाहिए।

तुलसी के पास कौन-सा दीया जलाएं?

बता दें कि तुलसी के पास शुद्ध देसी घी का दीपक जलाना सबसे अच्छा माना जाता है। मान्यता है कि इससे घर में सुख-शांति बनी रहती है और मां लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है। अगर आपके पास घी नहीं है, तो आप तिल के तेल का दीपक भी जला सकते हैं।

तुलसी के पास दीया जलाते समय रखें इन बातों का ध्यान

1. सही दिशा में जलाएं: तुलसी के पास उत्तर या पूर्व दिशा में दीपक जलाना शुभ माना जाता है।

2. मंत्र का जाप करें: दीपक जलाते समय ‘ॐ तुलसी देव्यै नमः’ मंत्र बोलें।

3. तुलसी की परिक्रमा करें: दीपक जलाने के बाद तुलसी माता की 5, 7 या 11 बार परिक्रमा करें।

4. सफाई का ध्यान रखें: तुलसी के पौधे के आसपास हमेशा सफाई रखें। वहां कचरा या बेकार सामान न रखें।

5. सरसों के तेल का दीया न जलाएं: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, तुलसी के पास सरसों के तेल का दीपक नहीं जलाना चाहिए।

EDITED BY- HARLEEN KAUR

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!