आज का राशिफल (पंडित अशोक भारद्धाज)

मेष– सुखद ग्रह स्थिति बनी हुई है। इसलिए आज अपने जरूरी कामों पर खास ध्यान दें। किसी लक्ष्य को पाने के लिए किए गए आपके प्रयास सफल हो सकते हैं। विद्यार्थियों की पढाई में रुचि बढ़ेगी और उसका अच्छा परिणाम भी मिलेगा। दिन भर आप अपने कामों को सही दिशा देने में सफल रहेंगे।
वृष– पारिवारिक और निजी कामों के बीच अच्छा संतुलन बना रहेगा। आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा और प्रभावशाली लोगों से संपर्क बनेंगे। भावनात्मक रूप से आप खुद को मजबूत महसूस करेंगे। प्रापर्टी से जुडी कोई पुरानी परेशानी हल हो सकती है।
मिथुन– सामाजिक और समिति से जुडी गतिविधियों में अपना योगदान जरूर दें। इससे संपर्क बढ़ेंगे और आपकी पहचान मजबूत होगी। साथ ही अपने लक्ष्य पर पूरा फोकस रखें, सफलता जरूर मिलेगी। फाइनेंस के मामलों में दिन फायदेमंद रह सकता है।
कर्क– सकारात्मक और अनुभवी लोगों के साथ रहने से आपके मन में अच्छे विचार आएंगे और मनोबल बढ़ेगा। कोई नजदीकी यात्रा लाभदायक रह सकती है। घर के बदलाव या नवीनीकरण की योजना को आगे बढ़ाते समय वास्तु के नियमों का ध्यान रखना फायदेमंद रहेगा।
सिंह– घर बदलने या घर से जुडी कोई योजना है, तो उसे आगे बढ़ाने के लिए समय अच्छा है। वरिष्ठ लोगों के आशीर्वाद से आपका लंबे समय से अटका कोई काम पूरा हो सकता है। ससुराल पक्ष से संबंधों में भी मधुरता आएगी।
कन्या– दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी और समय पर काम पूरे होते जाएंगे। कोई समस्या आने पर किसी मित्र या रिश्तेदार की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। युवाओं और विद्यार्थियों का संतुलित व्यवहार उन्हें हर स्थिति में तालमेल बनाए रखने में मदद करेगा।
तुला– आज आप अपनी किसी खास जिम्मेदारी को अच्छी तरह निभाएंगे। आपकी कार्यकुशलता से उम्मीद के मुताबिक लाभ मिलेगा। प्रापर्टी की खरीद-फरोख्त से जुडी योजना को आगे बढ़ाने का यह सही समय है।
वृश्चिक– दूसरों की बात ध्यान से सुनें और उन्हें महत्व दें। किसी के मार्गदर्शन से लंबे समय से चली आ रही चिंता और तनाव कम होगा। भाइयों के साथ संबंध मधुर रखने से घर का माहौल और अच्छा बनेगा।
धनु– समय का सही इस्तेमाल आपकी दिनचर्या को व्यवस्थित रखने में मदद करेगा। कुछ लोग जलन के कारण आपके रास्ते में रुकावट डालने की कोशिश करेंगे, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिलेगी। आर्थिक योजनाओं को मजबूत बनाने के लिए किए गए प्रयास सफल होंगे।
मकर– आज दिन का अधिकतर समय धार्मिक या आध्यात्मिक गतिविधियों में बीत सकता है। किसी काम में आपके अच्छे योगदान की वजह से सम्मान भी मिल सकता है। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता की तैयारी में गुरुजनों का पूरा सहयोग मिलेगा।
कुंभ– निजी परेशानियों को सुलझाने में किसी शुभचिंतक का मार्गदर्शन मिलेगा और आपकी समस्या काफी हद तक हल हो सकती है। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। समाजसेवा या लोगों के काम आने वाली गतिविधियों में आपका योगदान रहेगा।
मीन– आज फोन कॉल से कोई जरूरी सूचना मिल सकती है। पिछले कुछ समय से चल रही पारिवारिक समस्या का समाधान होगा, जिससे आप तनावमुक्त होकर अपने निजी कामों पर ध्यान दे पाएंगे। किसी नजदीकी रिश्तेदार से कीमती उपहार मिलने की भी संभावना है।
EDITED BY- HARLEEN KAUR




