धर्म

आज का राशिफल (पंडित अशोक भारद्धाज)

मेष– इस समय अपने संपर्कों को और मजबूत करने पर ध्यान दें। जीवन के प्रति सकारात्मक नजरिया आपको सफलता दिलाएगा। बच्चों के परिणाम से संतुष्टि मिलेगी, जिससे आपका मन दूसरी गतिविधियों में भी अच्छी तरह लगेगा।

वृष- प्रॉपर्टी या वाहन की खरीद-फरोख्त से जुड़ा कोई काम चल रहा है, तो आज उससे जुड़ी कोई बात आपके पक्ष में हो सकती है। संतान की तरफ से सुखद समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा और सकारात्मकता बढ़ेगी।

मिथुन– किसी खास मित्र के साथ विचार-विमर्श होगा। मन में चल रहा कोई पुराना द्वंद्व खत्म हो सकता है। आप अपने मनपसंद कामों के लिए भी समय निकाल लेंगे। मीडिया और ऑनलाइन गतिविधियों से नई जानकारी मिलेगी।

कर्क– आज घर में नवीनीकरण और साज-सज्जा को लेकर विचार-विमर्श होगा। परिवार के लोगों में उत्साह बना रहेगा। कोई भी काम शुरू करने से पहले बजट बना लें, इससे आर्थिक दिक्कत से बचेंगे।

सिंह– आज परिवार से जुड़े किसी गंभीर विषय पर बातचीत होगी और आपकी सलाह को प्राथमिकता मिलेगी। भूमि और वाहन खरीदने के अच्छे योग बन रहे हैं। आपका वैज्ञानिक नजरिया और उन्नत सोच आपको आगे बढ़ने में मदद करेगी। कोई विवादित मामला भी आज सुलझ सकता है।

कन्या– दिन सुखद रहेगा। सोचे हुए काम पूरे होने से उत्साह बना रहेगा। परिवार के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा और परिजनों से मुलाकात होगी। ससुराल पक्ष से जुड़ा कोई विवाद हल होता दिख रहा है।

तुला– करीबी लोगों का विश्वास और सहयोग मिलेगा। उनका मार्गदर्शन आपके लिए महत्वपूर्ण रास्ता खोल सकता है। मनोरंजन संबंधी गतिविधियों में भी समय बीतेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। बच्चों के विवाह से जुड़ी योजनाएं भी बन सकती हैं।

वृश्चिक– दिन मध्यम फलदायक रहेगा। इस समय कर्म प्रधान रहना आपके भाग्य को भी मजबूत करेगा। भागदौड़ की बजाय शांत और सकारात्मक तरीके से काम निपटाएं। इससे आप मानसिक और शारीरिक रूप से बेहतर रहेंगे।

धनु– दिन के दूसरे हिस्से में आपका कोई लक्ष्य पूरा हो सकता है। समय का सही प्रबंधन करना जरूरी है। किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात बहुत लाभदायक रहेगी। किसी समस्या का समाधान भी मिल सकता है। घर-परिवार के काम भी समय पर पूरे होंगे।

मकर– भावनाओं की बजाय चतुराई और विवेक से काम लेना हालात को आपके पक्ष में करेगा। बच्चे की किलकारी से जुड़ी शुभ सूचना मिलने से घर में उत्सव जैसा माहौल रहेगा। किसी अटके हुए काम को पूरा करने के लिए भी आज अच्छा समय है।

कुंभ– समय मिला-जुला प्रभाव देने वाला रहेगा। आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए अपनी क्रिएटिविटी पर ध्यान दें। घर के लिए कोई खास सामान खरीदने के लिए परिवार के साथ मार्केटिंग होगी और मौज-मस्ती भी रहेगी। किसी संबंधी के यहां जाने का निमंत्रण भी मिल सकता है।

मीन हालात में सकारात्मक बदलाव आ रहा है, लेकिन खुद को अपडेट रखने के लिए मेहनत करनी होगी। परिवार में किसी महत्वपूर्ण विषय पर आपकी सलाह को विशेष महत्व मिलेगा। महिलाएं अपने काम बहुत आत्मविश्वास और लगन से पूरा कर पाएंगी।

EDITED BY- HARLEEN KAUR

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!