धर्म

आज का राशिफल (पंडित अशोक भारद्धाज)

मेष– बड़ी सोच बनाए रखने से उचित प्रबंधन करने की क्षमता बढ़ेगी। बच्चों के करियर से जुड़ी कोई शुभ सूचना मिलने से घर में उत्सव जैसा माहौल रहेगा। यदि स्थान परिवर्तन की योजना बना रहे हैं, तो आज इसके लिए अनुकूल समय बन सकता है। आपकी सकारात्मक सोच और योजनाबद्ध तरीके से किए गए प्रयासों से कार्य भी व्यवस्थित रूप से आगे बढ़ेंगे।

वृष– आज दिनचर्या मन मुताबिक तरीके से चलती रहेगी। भाइयों के साथ चल रहा कोई विवाद दूर हो सकता है और संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। महिलाएं अपने व्यक्तित्व और साज-सज्जा को लेकर अधिक सजग रहेंगी। सुख-सुविधा से जुड़ी वस्तुओं की खरीदारी भी संभव है, जिससे घर का माहौल उत्साहित रहेगा।

मिथुन- दिन की शुरुआत में ही अपने महत्वपूर्ण कार्यों की रूपरेखा बना लें। इससे आपके काम समय पर पूरे होते जाएंगे। घर के रखरखाव या नवीनीकरण से जुड़ी योजनाएं बन सकती हैं। किसी प्रिय व्यक्ति से मनपसंद उपहार मिलने की भी संभावना है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा।

कर्क– आपके कार्य समय पर पूरे होते जाएंगे। किसी महत्वपूर्ण या प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात लाभदायक साबित होगी। फाइनेंस से जुड़ा रुका हुआ कार्य भी हल हो सकता है। घर में किसी अविवाहित सदस्य के लिए रिश्ता आने की संभावना है।

सिंह– अपने अनावश्यक खर्चों पर काबू रखने से आपकी एक बड़ी समस्या हल हो सकती है। कई कार्यों में व्यस्तता बनी रहेगी। आप किसी नई तकनीक का प्रयोग करके अपने कार्यों को आगे बढ़ाएंगे और इसमें सफलता भी मिलेगी। संतान की पढ़ाई अथवा भविष्य को लेकर की गई प्लानिंग के कुछ सकारात्मक नतीजे सामने आ सकते हैं। इससे मन में संतोष और आत्मविश्वास दोनों बढ़ेंगे।

कन्या– आज ग्रहों की विशेष कृपा आप पर बनी रहेगी और दिन सुखद तरीके से व्यतीत होगा। रोजमर्रा की दिनचर्या में कुछ बदलाव लाने के लिए आप नए नियम बना सकते हैं। सामाजिक संस्थाओं में भी आपकी विशेष पहचान बनेगी। कहीं निवेश करने पर अच्छा मुनाफा मिलने की उम्मीद है। इससे आर्थिक स्थिति को मजबूती मिल सकती है।

तुला– ग्रह स्थिति अनुकूल बनी हुई है। पारिवारिक व्यवस्था को लेकर कुछ महत्वपूर्ण विचार-विमर्श हो सकते हैं। घर के किसी अविवाहित सदस्य के लिए अच्छा रिश्ता आने की संभावना है। किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से कोई रुका हुआ काम भी पूरा हो सकता है।

वृश्चिक– परिवार और करियर के मामले में आज का दिन अच्छा रहने की संभावना है। प्रतिष्ठित लोगों से मुलाकात लाभदायक और सम्मानजनक रहेगी। किसी मित्र या संबंधी के साथ कोई डील हो सकती है, जो आपके लिए बहुत लाभदायक साबित होगी।

धनु– रिश्तेदारों के साथ मेल-मुलाकात होगी। इस समय अपने लक्ष्य को हासिल करना आपकी प्राथमिकता रहेगा और सफलता भी मिलने की संभावना है। किसी धार्मिक या सामाजिक समारोह में शामिल होने का अवसर मिलेगा। रिश्तों को मजबूत बनाने में आपका विशेष योगदान रहेगा।

मकर– सामाजिक और सोसाइटी से जुड़ी गतिविधियों के लिए भी कुछ समय जरूर निकालें। इससे आपके संपर्क बढ़ेंगे और पहचान भी मजबूत होगी। आप अपने जीवन स्तर को सुधारने के लिए कुछ नए सिद्धांत और व्यापक दृष्टिकोण अपनाने का प्रयास करेंगे।

कुंभ– समय की गति आपके पक्ष में है। इसका सही उपयोग करना आपकी क्षमता पर निर्भर करेगा। अपने काम में नयापन लाने से बोरियत दूर होगी और काम करने में भी रुचि बढ़ेगी। दोस्तों के साथ भी खुशनुमा समय व्यतीत होगा।

मीन– आज आपके कार्य मन मुताबिक तरीके से पूरे होते जाएंगे। मित्रों के साथ किसी विषय पर सकारात्मक बातचीत होगी। प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त से जुड़े कामों के लिए समय अनुकूल है। अध्यात्म और धर्म-कर्म के प्रति भी आपकी रुचि बढ़ेगी।

EDITED BY- HARLEEN KAUR

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!